तेजस्वी के आरोपों को गंभीरता से नहीं लेती जनता : झूठ बोलने पर उन्हें सत्ता नहीं मिल सकती, राजीव रंजन ने कहा- यादव को भ्रष्टाचार पर सवाल करने का नैतिक अधिकार नहीं

नीतीश कुमार पर कई आरोप लगाए हैं

तेजस्वी के आरोपों को गंभीरता से नहीं लेती जनता : झूठ बोलने पर उन्हें सत्ता नहीं मिल सकती, राजीव रंजन ने कहा- यादव को भ्रष्टाचार पर सवाल करने का नैतिक अधिकार नहीं
तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की बिहार सरकार एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कई आरोप लगाए हैं। 

नई दिल्ली। जनता दल- यूनाइटेड कहा कि बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के आरोपों को जनता गंभीरता से नहीं लेती है और झूठ बोलने पर उन्हें सत्ता नहीं मिल सकती। जनता दल युनाइटेड - जद यू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि झूठ बोलने से जनता सत्ता की बागडोर तेजस्वी यादव को नहीं सौंपने वाली है। तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की बिहार सरकार एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कई आरोप लगाए हैं। 

आरोपों पर पलटवार करते हुए प्रसाद ने कहा कि नीतीश सरकार ने राज्य में 12 लाख नौकरियां एवं 38 लाख रोजगार देने के लक्ष्य को लगभग हासिल कर लिया है और देश के पहले तीन राज्यों में बिहार का नाम शामिल हो चुका है । प्रसाद ने पलायन बढ़ने के आरोपों पर कहा कि अब तो राज्य में ''रिवर्स माइग्रेशन हो रहा है । स्पष्ट है कि लाखों लोग जो राष्ट्रीय जनता दल- राजद के जंगलराज में बिहार से बाहर गए थे, उनमें लाखों लोग वापस लौट आए हैं । पलायन के आंकड़े निरंतर कम हो रहे हैं।

अपराध बढ़ने के आरोपों को खारिज करते हुए जदयू नेता ने कहा कि प्रति लाख व्यक्ति के अपराध दर के आधार पर देश के बेहतर कानून व्यवस्था के राज्यों में बिहार शामिल हुआ है। उन्होंने कहा कि लालू शासन में वर्ष 2005 तक  817 थाने थे। उनके भवन जर्जर थे। पुलिस बल मात्र 42 हजार 480 थी लेकिन अब थानों की संख्या बढ़ कर 1380 हो चुकी है। वहीं पुलिस बल की संख्या भी बढ़ कर एक लाख 10 हजार हो चुकी है । पुलिस बल में दो लाख 29 हजार से ज्यादा पुलिस कर्मियों की भर्ती का लक्ष्य है। प्रसाद ने राज्य में भ्रष्टाचार के बढ़ने के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि अब जिस पार्टी के सुप्रीमो भ्रष्टाचार के मामले में सजायफ्ता हों और स्वयं तेजस्वी यादव भूमि दो नौकरी लो के बहुचर्चित स्कैम में अदालतों के चक्कर काट रहे हों , उन्हें तो कोई नैतिक अधिकार नहीं है कि भ्रष्टाचार पर वह सवाल करें।

 

Read More अभिषेक बनर्जी का भाजपा पर बड़ा हमला : हाईकोर्ट में मामले के बावजूद मेरे ऑफिस पर चला बुलडोजर, बंगाल में साफ दिख रही अराजकता

Tags: tejashwi

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भिंड में दिल दहला देने वाला हादसा: गुटखा थूकने के लिए खोला कार का दरवाजा, मासूम सड़क पर गिरा, पहिए से कुचलकर मौत भिंड में दिल दहला देने वाला हादसा: गुटखा थूकने के लिए खोला कार का दरवाजा, मासूम सड़क पर गिरा, पहिए से कुचलकर मौत
मध्यप्रदेश के भिंड जिले में नेशनल हाईवे-719 पर चलती कार से चालक द्वारा गुटखा थूकने के लिए अचानक दरवाजा खोलने...
ईरानी व्यापारिक जहाज पर कथित हमला: एक नाविक की मौत, यूक्रेन के खिलाफ तेहरान ने दर्ज कराया कड़ा विरोध
फिरौती मांगने की वारदात का त्वरित खुलासा: 2 आरोपी दबोचे, एक फरार
रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: दोहरीकरण कार्य के चलते उदयपुर-खजुराहो एक्सप्रेस 28 और 29 जुलाई को बदले मार्ग से चलेगी
पश्चिम एशिया तनाव से शेयर बाजार धड़ाम: सेंसेक्स 2091 अंक टूटा, अगले सप्ताह फेड बैठक और नतीजों पर नजर
धौलपुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, दो की मौके पर मौत, तीन गंभीर घायल
राहुल गांधी ने अमित शाह को लिखा पत्र, जंतर-मंतर पुलिस कार्रवाई की जांच और पैलेट गन इस्तेमाल पर मांगा जवाब