बिहार में कानून व्यवस्था खत्म : राज्य में शासन नाम की कोई चीज नहीं, खड़गे ने कहा- खुलेआम हत्याएं और पुलिसकर्मियों पर हो रहे हमले 

इस बार बड़ा बदलाव होना तय है

बिहार में कानून व्यवस्था खत्म : राज्य में शासन नाम की कोई चीज नहीं, खड़गे ने कहा- खुलेआम हत्याएं और पुलिसकर्मियों पर हो रहे हमले 

बिहार में अपराधों की बाढ़ को देखते हुए वहां निवेश नहीं हो रहा है और बिहार बदहाल हो रहा है इसलिए वहां इस बार बड़ा बदलाव होना तय है। 

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बिहार की नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में शासन नाम की कोई चीज नहीं रह गई है और अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि खुलेआम हत्याएं की जा रही है और पुलिसकर्मियों पर हमला किया जा रहा है। खड़गे ने आज कहा कि जनता दल यू और भाजपा सरकार में बिहार अपराध की राजधानी बन गया है और अपराधियों के हौसले बढ़ गये हैं। बिहार में अपराधों की बाढ़ को देखते हुए वहां निवेश नहीं हो रहा है और बिहार बदहाल हो रहा है। इसलिए वहां इस बार बड़ा बदलाव होना तय है। 

उन्होंने कहा कि बिहार में अवसरवादी डबल इंजन सरकार ने क़ानून व्यवस्था तबाह कर दी है। पिछले छह माह में 8 कारोबारियों की हत्या और 5 बार पुलिसकर्मियों की पिटाई की घटनाएं हुई है। कल ही अंधविश्वास के चलते एक ही परिवार के 5 लोगों को मारा गया। मासूम बच्चों तक को नहीं छोड़ा गया। जदयू और भाजपा ठगबंधन ने बिहार को देश की ''क्राइम कैपिटल बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है।

खड़गे ने कहा कि  मोदी सरकार के खुद के आँकड़े बताते हैं कि बिहार में गऱीबी चरम पर है, सामाजिक और आर्थिक न्याय की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है।  ठप्प क़ानून व्यवस्था के चलते, निवेश केवल कागजों तक सीमित रह गया है। इस बार बिहार ने तय कर लिया है कि अब वो बीमार नहीं रहेगा। बिहार में बदलाव तय है। इंडिया गठबंधन इस बदलाव  लाकर रहेगा।

 

Read More पाकिस्तान में आंतकवादियों का सेना पर हमला : गोलीबारी में 6 जवानों की मौत, संदिग्ध ठिकानों पर दागे तोप के गोले 

Tags: kharge

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प