'इस आयोजन में गर्व है, गरिमा है, गौरव है...' पीएम मोदी ने सोमनाथ में शौर्य यात्रा में हुए शामिल

सोमनाथ: पीएम मोदी ने शौर्य यात्रा में लिया भाग

'इस आयोजन में गर्व है, गरिमा है, गौरव है...' पीएम मोदी ने सोमनाथ में शौर्य यात्रा में हुए शामिल

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमनाथ में 108 घोड़ों की शौर्य यात्रा में भाग लिया और महादेव की पूजा की। उन्होंने मंदिर रक्षकों को श्रद्धांजलि दी और शौर्य स्वाभिमान सभा को संबोधित किया।

सोमनाथ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की उपस्थिति में रविवार को सोमनाथ में शौर्य यात्रा आयोजित की गयी। पीएम मोदी के अभिवादन के लिए 108 घोड़ों की शौर्य यात्रा का आयोजन किया गया जो सोमनाथ मंदिर की रक्षा करते हुए प्राणों की आहुति देने वाले अनगिनत योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित करने का औपचारिक जुलूस है। इसके बाद प्रधानमंत्री ने सोमनाथ मंदिर में भगवान महादेव के दर्शन और पूजा-अर्चना की। 

सोमनाथ में आयोजित शौर्य स्वाभिमान सभा में प्रधानमंत्री मोदी के प्रति वरिष्ठ नागरिकों का अनोखा भाव और उत्साह देखने को मिला। वेरावल के सीनियर सिटीजन्स ट्रस्ट के 65 से अधिक बुजुर्ग एक जैसा केसरी साफा बांधकर शौर्य स्वाभिमान सभा में मौजूद रहे और उनके स्वागत- सम्मान के साथ राष्ट्रभावना को अभिव्यक्त किया। 

इस अवसर पर सीनियर सिटीजन्स ट्रस्ट वेरावल के अध्यक्ष दीपकभाई टीलावत ने कहा Þसोमनाथ की पवित्र भूमि पर इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने का हमें गर्व है। प्रधानमंत्री के प्रति आदर और सम्मान व्यक्त करने के लिए हम सभी ने केसरी साफा बांधकर उनका स्वागत-सत्कार करने का निश्चय किया है। शौर्य, स्वाभिमान और राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक इस सभा में वरिष्ठ नागरिकों की उत्साहपूर्ण मौजूदगी ने पूरे वातावरण को गौरवपूर्ण और प्रेरणादायी बना दिया।  

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब