मूसेवाला हत्याकांड में मुख्य शूटर प्रियव्रत फौजी समेत तीन गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक भी बरामद

फौजी को गुजरात में मुंद्रा से गिरफ्तार किया गया।

मूसेवाला हत्याकांड में मुख्य शूटर प्रियव्रत फौजी समेत तीन गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक भी बरामद

नई दिल्ली। पंजाब के प्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले में दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सुपारी लेकर हत्या करने वाले तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से हथियार और विस्फोटक भी बरामद किये गये हैं।

नई दिल्ली।  पंजाब के प्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले में दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने  सुपारी लेकर हत्या करने वाले तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से हथियार और विस्फोटक भी बरामद किये गये हैं।

दिल्ली पुलिस अनुसार उसके विशेष प्रकोष्ठ ने गिरफ्तार व्यक्तियों का नाम प्रियव्रत फौजी, कशिश उर्फ कुलदीप और केशव बताया है और कहा है कि ये तीनों शार्प शूटर के मॉड्यूल (जोड़ी) के रूप में वारदात करते रहे हैं। फौजी को गुजरात में मुंद्रा से गिरफ्तार किया गया। उसको इस मॉड्यूल का मुख्य शूटर बताया जा रहा है और मूसेवाला की हत्या के दौरान वह बोलेरो गाड़ी में भी मौजूद था। उसके पास से बड़ी संख्या में हथियार और गोली बारूद भी बरामद किया गया है। उल्लेखनीय है कि गायक से राजनेता बने सिद्धू मूसेवाला की पंजाब के मानसा जिले में 29 मई को गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी। वह 2022 के पंजाब विधान सभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे।

Post Comment

Comment List

Latest News

सुमित गोदारा का गहलोत पर हमला, कहा- गहलोत के कार्यकाल में राजस्थान रिफाइनरी शुरू होने का इंतजार ही करता रहा सुमित गोदारा का गहलोत पर हमला, कहा- गहलोत के कार्यकाल में राजस्थान रिफाइनरी शुरू होने का इंतजार ही करता रहा
गोदारा ने एचपीसीएल रिफाइनरी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि गहलोत के कार्यकाल...
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 : 45 दिन के अंदर लागू करेंगे 7वां वेतन आयोग...अमित शाह ने जारी किया भाजपा का घोषणापत्र
युद्धविराम शुरू होने के बाद से किसी भी देश पर कोई मिसाइल हमला नहीं, ड्रोन हमलों के लिए अमेरिका जिम्मेदार : आईआरजीसी
राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत का अशोक गहलोत की टिप्पणी पर पलटवार, कहा- गहलोत को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए
आरपीएससी जल्द जारी करेगा साक्षात्कार पत्र, रेनल ट्रांसप्लांटेशन-यूरोलॉजी और एंडोक्राइनोलॉजी विषय के होंगे साक्षात्कार
तमिलनाडु चुनाव: रिकॉर्ड 4,618 उम्मीदवार मैदान में, टीवीके 234 सीटों पर आजमा रही किस्मत, 23 अप्रैल को होंगे चुनाव
महिला से छेड़छाड़ का वायरल वीडियो केस : बाइक की आरसी सस्पेंड, आरोपियों के लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया शुरू