अमेरिकी सेना का कैरिबियन में नाव पर हमला, चार कथित ड्रग तस्करों की मौत
खुफिया रिपोर्ट की पुष्टि के बाद कैरिबियन समुद्री मार्ग पर बनाया गया निशाना
अमेरिकी सेना ने कैरिबियन सागर में नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल एक तेज़ रफ्तार नाव पर घातक हमला किया, जिसमें चार कथित तस्कर मारे गए। अमेरिकी दक्षिणी कमान (SOUTHCOM) ने बताया कि पुख्ता खुफिया जानकारी के आधार पर संयुक्त कार्यबल द्वारा इस सैन्य कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
वॉशिंगटन। अमेरिकी सेना ने कैरिबियन सागर में कथित तौर पर नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल एक नाव पर घातक हमला किया, जिसमें चार लोग मारे गए।
यह जानकारी दक्षिणी कमान ने दी। कमान ने 'एक्स' पर कहा, "4 अक्टूबर को दक्षिण कमान के निर्देश पर, संयुक्त कार्यबल ने वेस्टर्न हेमिस्फियर ने कैरिबियन में नशीले पदार्थों की तस्करी के स्थापित रास्तों पर चल रही एक तेज़ रफ़्तार नाव पर घातक हमला किया।"
कमांन ने यह भी कहा कि इस अभियान में नशीले पदार्थों के चार तस्कर-आतंकवादी मारे गए। साथ ही बताया कि अमेरिकी खुफिया विभाग ने पुष्टि की थी कि वह नाव नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल थी।
Related Posts
Post Comment
Latest News
05 Oct 2026 19:01:53
'वोट चोरी' के आरोपों को लेकर एनएसयूआई (NSUI) ने जंतर-मंतर पर 'जीवित लाश' बनकर अनोखा प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया। एनएसयूआई के...

Comment List