सिक्किम में पर्यटकों से भरा वाहन नदी में गिरा : सेना और पुलिस ने बड़े पैमाने पर चलाया तलाशी एवं बचाव अभियान, 9 लोग लापता

एक पर्यटक वाहन को किराए पर लिया था

सिक्किम में पर्यटकों से भरा वाहन नदी में गिरा : सेना और पुलिस ने बड़े पैमाने पर चलाया तलाशी एवं बचाव अभियान, 9 लोग लापता
सूत्रों ने बताया कि पश्चिम बंगाल और ओडिशा के दो समूहों ने सिक्किम पंजीकृत एक पर्यटक वाहन को किराए पर लिया था।

गंगटोक। पश्चिम बंगाल और ओडिशा के 11 पर्यटकों को ले जा रहा एक वाहन उत्तरी सिक्किम में तीस्ता नदी में गिरने के बाद 9 लोग लापता हो गये हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद भारतीय सेना और सिक्किम पुलिस ने बड़े पैमाने पर तलाशी एवं बचाव अभियान शुरू किया। यह हादसा गंगटोक से लगभग 52 किलोमीटर दूर हुआ। पुलिस अधीक्षक मंगन सोनम देचू ने कहा कि दो लोगों को बचा लिया गया है, जबकि बाकी 9 लोगों का अभी भी पता नहीं चल पाया है। सूत्रों ने बताया कि यह दुर्घटना उत्तरी सिक्किम में चुंगथांग-मुंशीथांग रोड पर हुई और वाहन लगभग 1,000 फुट नीचे तीस्ता नदी में गिर गया।

सूत्रों ने बताया कि पश्चिम बंगाल और ओडिशा के दो समूहों ने सिक्किम पंजीकृत एक पर्यटक वाहन को किराए पर लिया था। दुर्घटना में जीवित 2 लोगों को सुबह गंगटोक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने बताया कि एसडीपीओ चुंगथांग के नेतृत्व में राज्य पुलिस की एक टीम, भारतीय सेना और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की टुकड़यिों और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने अत्यंत चुनौतीपूर्ण मौसम की बीच बचाव और तलाशी अभियान शुरू किया है।

 

Tags: tourists

Post Comment

Comment List

Latest News

फ्रांस में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी और लू का कहर : खुद को ठंडा करने के लिए असुरक्षित जल क्षेत्रों में तैरने उतर रहे लोग, डूबने से 39 लोगों की मौत फ्रांस में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी और लू का कहर : खुद को ठंडा करने के लिए असुरक्षित जल क्षेत्रों में तैरने उतर रहे लोग, डूबने से 39 लोगों की मौत
फ्रांस में रिकॉर्डतोड़ लू के बीच पिछले 5 दिनों में नदियों-तालाबों में नहाते समय डूबने से 39 लोगों की मौत...
ना IIT और ना IIM..फिर भी बने WhatsApp के नए CEO, जानें कौन हैं कुणाल शाह? 
पचपदरा रिफाइनरी की प्रगति की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
वायदा बाजार की नरमी का असर : शुद्ध सोना और चांदी हुई सस्ती, जानें क्या है भाव  
पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में घुसा एयर इंडिया का विमान, फिर क्या हुआ ?
बेनकाब हुई मान के वीडियो को छिपाने की कोशिश : अब इस्तीफ़ा ही एकमात्र विकल्प, आरपी सिंह ने की मांग
रोडवेज के बेड़े में जल्द दौड़ेंगी 30 एसी स्लीपर बसें, यात्रियों को मिलेगी आधुनिक सुविधा