दिग्गज गायक ओजी ऑस्बॉर्न का निधन : 76 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, पिछले कई वर्षो से पार्किंसंस रोग से थे पीड़ित 

‘प्रिंस ऑफ डार्कनेस’ के नाम से थे मशहूर

दिग्गज गायक ओजी ऑस्बॉर्न का निधन : 76 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, पिछले कई वर्षो से पार्किंसंस रोग से थे पीड़ित 

हेवी मेटल बैंड ब्लैक सब्बाथ के संस्थापक और अंग्रेजी गीतों के गायक और गीतकार ओजी ऑस्बॉर्न का निधन हो गया है।

लंदन। हेवी मेटल बैंड ब्लैक सब्बाथ के संस्थापक और अंग्रेजी गीतों के गायक और गीतकार ओजी ऑस्बॉर्न का निधन हो गया है। वह 76 वर्ष के थे। गायक पिछले कई वर्षो से पार्किंसंस रोग से पीड़ित थे। उन्हें ‘प्रिंस ऑफ डार्कनेस’ के नाम से जाना जाता था।

ओजी के परिवार ने उनके निधन की घोषणा करते हुए एक बयान जारी कर कहा- यह शब्दों से परे एक दु:ख की बात है कि हमें यह सूचित करना पड़ रहा है कि हमारे प्रिय ओजी ऑस्बॉर्न का आज सुबह निधन हो गया। वह अपने परिवार के साथ थे और प्यार से घिरे हुए थे। हम सभी से इस समय हमारे परिवार की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करते हैं। वैराइटी की रिपोर्ट के अनुसार 2019 में ओजी को पार्किंसंस रोग का पता चला था।

पीए मीडिया की एक खबर के अनुसार ओजी का जन्म तीन दिसंबर 1948 को बर्मिंघम के एस्टन में हुआ। उन्होंने 15 साल की उम्र में स्कूल छोड़ दिया और अपने स्कूल के दोस्त गीज़र बटलर के साथ कई बैंड्स में काम किया।

ओजी 1969-79 तक ब्लैक सब्बाथ के प्रमुख गायक थे। बैंड ने अपना पहला एल्बम 1970 में जारी किया, जो ब्रिटेन में टॉप-10 हिट रहा और अमेरिका में 23वें नंबर पर पहुंच गया। इस बैंड को 2006 में रॉक एंड रोल हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया। ओजी ने 2020 में पार्किसंस रोग से पीड़ित होने के बारे में खुलासा किया था। उन्होंने 5 जुलाई 2025 को अपना अंतिम शो किया था।

Read More फिल्म ‘बॉर्डर 2’ से अहान शेट्टी का फर्स्ट-लुक पोस्टर रिलीज : दिखा दमदार और तीव्र अंदाज, जानें रिलीज डेट 

 

Read More नेहरू ने किए वंदे मातरम् के दो टुकड़े...,जानिए संसद में और क्या बोले अमित शाह?

Read More गोवा नाइट क्लब अग्निकांड में बड़ा एक्शन, थाईलैंड पुलिस की हिरासत में लूथरा ब्रदर्स, भारत प्रत्यर्पण की तैयारी शुरू

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प