युद्ध भारतीय पक्ष का चुनाव नहीं : पहलगाम में आतंकी हमले में भारतीय हुए थे हताहत, अजित डोभाल ने कहा- भारत युद्ध नहीं चाहता, लेकिन आतंकी ढांचे पर जरूरी थी कार्रवाई 

एशिया में शांति और स्थिरता को हर हाल में बनाए रखना चाहिए

युद्ध भारतीय पक्ष का चुनाव नहीं : पहलगाम में आतंकी हमले में भारतीय हुए थे हताहत, अजित डोभाल ने कहा- भारत युद्ध नहीं चाहता, लेकिन आतंकी ढांचे पर जरूरी थी कार्रवाई 

सूत्रों के अनुसार डोभाल ने कहा कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में बड़ी संख्या में भारतीय हताहत हुए हैं

नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने कल रात चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य एवं विदेश मंत्री वांग यी से फोन पर बात की और कहा कि पहलगाम आतंकवादी हमले  के बाद आतंकी ढांचे पर कार्रवाई करना जरूरी थी, लेकिन युद्ध करना भारत का चयन नहीं है। सूत्रों के अनुसार डोभाल ने कहा कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में बड़ी संख्या में भारतीय हताहत हुए हैं। उन्होंने कहा कि भारत को आतंकवाद विरोधी कार्रवाई करने की आवश्यकता थी। उन्होंने कहा कि युद्ध भारतीय पक्ष का चुनाव नहीं है और यह दोनों पक्षों के हित में नहीं है। 

पाकिस्तान ने सैन्य कार्रवाई रोकने की पहल की है और भारत ने इसे स्वीकार किया है। उम्मीद है कि जल्द से जल्द क्षेत्रीय शांति और स्थिरता बहाल होगी। चीनी विदेश मंत्रालय के अनुसार चीन के विदेश मामलों के आयोग के कार्यालय के निदेशक श्री वांग यी ने उम्मीद व्यक्त की कि भारत और पाकिस्तान शांत और संयमित रहेंगे, बातचीत और परामर्श के माध्यम से मतभेदों को ठीक से संभालेंगे और स्थिति को अनियंत्रित होने से बचाएंगे।

वांग यी ने कहा कि चीन भारत और पाकिस्तान के बीच परामर्श के माध्यम से व्यापक और स्थायी संघर्ष विराम का समर्थन करता है। यह दोनों देशों के मौलिक हित में है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की समान आकांक्षा को पूरा करता है। वांग यी ने यह भी कहा कि चीन पहलगाम में आतंकवादी हमलों की निंदा करता है और सभी प्रकार के आतंकवाद का विरोध करता है। उन्होंने कहा कि दुनिया परिवर्तन और उथल-पुथल दोनों से गुजर रही है। एशिया में शांति और स्थिरता को हर हाल में बनाये रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान ऐसे पड़ोसी हैं, जिन्हें दूर नहीं किया जा सकता है और वे दोनों चीन के पड़ोसी हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान