एक पैर पर 60 पाउंड वजन लेकर लगाए 670 पुशअप, बनाया विश्व रिकार्ड

हिम्मत सिंह का कमाल देख दुनिया हैरान

एक पैर पर 60 पाउंड वजन लेकर लगाए 670 पुशअप, बनाया विश्व रिकार्ड
पूर्व सैनिक हिम्मत सिंह राठौड़ ने पीठ पर 27.2 किलो वजन रखकर एक पैर पर एक घंटे में 670 पुशअप लगाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। जयपुर के भवानी निकेतन में रिकॉर्ड की घोषणा की गई। 42 वर्षीय हिम्मत सेना से सेवानिवृत्ति के बाद गरीब बच्चों को सेना और पुलिस भर्ती के लिए निशुल्क प्रशिक्षण दे रहे हैं।

जयपुर। हौसले बुलंद हों तो मुश्किल से मुश्किल लक्ष्य भी हासिल किया जा सकता है। इस कहावत को पूर्व सैनिक, मोटिवेटर और फिजिकल ट्रेनर हिम्मत सिंह राठौड़ ने सच कर दिखाया है। उन्होंने पीठ पर 60 पाउंड (करीब 27.2 किलोग्राम) वजन रखकर एक पैर पर एक घंटे में 670 पुशअप लगाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। जयपुर के भवानी निकेतन में शनिवार को लाइव कार्यक्रम में गिनीज बुक आॅफ  वर्ल्ड रिकॉर्ड के अधिकारी श्री नाथ ने रिकॉर्ड की औपचारिक घोषणा की। हिम्मत की। खेल एवं उद्योग मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने हिम्मत के हौसले और जज्बे की सराहना करते की।

रिकॉर्ड बनाने का सिलसिला जारी

42 वर्षीय हिम्मत सिंह इससे पहले 4 फरवरी 2026 को एक मिनट में सर्वाधिक पुशअप लगाने का रिकॉर्ड एशिया बुक आॅफ  रिकॉर्ड्स में दर्ज करा चुके हैं। 2024 में उन्होंने लगातार सीढ़ियां चढ़ने. उतरने का रिकॉर्ड भी बनाया था। उनकी नई उपलब्धि ने एक बार फिर उनकी शारीरिक क्षमता और दृढ़ इच्छाशक्ति को साबित किया है।

गरीब बच्चों को दे रहे निशुल्क प्रशिक्षण

Read More पुलिस कमिश्नरेट के सामने बड़ी संख्या में कांग्रेसी पहुंचे, पुलिस से टकराव के हालात

अजमेर जिले के गोला गांव के निवासी हिम्मत सिंह 2020 में सेना से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने गरीब बच्चों को सेना, अर्द्धसैनिक बलों और पुलिस में भर्ती के लिए शारीरिक रूप से तैयार करने का बीड़ा उठाया। वे बच्चों को निशुल्क प्रशिक्षण देने में जुटे हैं। कार्यक्रम में हिम्मत का उत्साह बढ़ाने के लिए विभिन्न स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थी, एनसीसी कैडेट्स तथा स्काउट गाइड भी मौजूद रहे।

Read More जयपुर में अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, आठ युवक और दो युवतियां गिरफ्तार

Tags: record

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

परियोजना रैप्टर : राजस्थान में गिद्धों और शिकारी पक्षियों के संरक्षण की कवायद, वन विभाग और भारतीय वन्यजीव संस्थान की संयुक्त पहल परियोजना रैप्टर : राजस्थान में गिद्धों और शिकारी पक्षियों के संरक्षण की कवायद, वन विभाग और भारतीय वन्यजीव संस्थान की संयुक्त पहल
राजस्थान में गिद्धों और शिकारी पक्षियों को बचाने के लिए वन विभाग और भारतीय वन्यजीव संस्थान ने प्रोजेक्ट रैप्टर शुरू...
मुंबई में जैश से जुड़ा संदिग्ध युवक गिरफ्तार, सोशल मीडिया के जरिए फैला रहा था सांप्रदायिक नफरत
सतरी बाई का जज्बा : 2 दिन का सफर, दुर्गम पहाड़ और फिर लोकतंत्र के नाम वोट!
भजनलाल सरकार ने 34 माह में क्या बदला? मदन राठौड़ ने गिनाईं उपलब्धियां
एक पैर पर 60 पाउंड वजन लेकर लगाए 670 पुशअप, बनाया विश्व रिकार्ड
शेखावाटी की 662 हवेलियों का होगा संरक्षण, हेरिटेज टूरिज्म सर्किट विकसित करेंगे : भजनलाल
पाकिस्तान से कनेक्शन! कश्मीर में गुप्त मॉड्यूल का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार