इस राज्य में फ्री में मिलेगी आदिपुरूष की 10 हजार टिकटें

16 जून 2023 को रिलीज होगी

इस राज्य में फ्री में मिलेगी आदिपुरूष की 10 हजार टिकटें
फिल्म में प्रभास के अलावा सैफ अली खान, कृति सैनन, देवदत्त गजानन नागे,  सोनल चौहान, वत्सल सेठ आदि प्रमुख भूमिका में हैं।

मुंबई। दक्षिण भारतीय स्टार प्रभास की आने वाली फिल्म आदिपुरूष की 10 हजार टिकटें तेलांगना में स्कूल के बच्चों, अनाथालय और वृद्धाश्रम फ्री में दी जायेगी।

आदिपुरुष के निर्माता कंपनी अभिषेक अग्रवाल आर्ट्स ने सोशल मीडिया पर पर एक पोस्ट किया है। इसके माध्यम से उन्होंने जानकारी दी है कि फिल्म की 10,000 से ज्यादा टिकटें तेलांगना में सरकारी स्कूल के बच्चों, अनाथालय और वृद्धाश्रम में निशुल्क दी जाएंगी। पोस्ट में लिखा गया है।आदिपुरुष के सिनेमैटिक अनुभव में डूब जाइए। 10,000 से ज्यादा टिकटें सरकारी स्कूल के बच्चों, अनाथालय और वृद्ध आश्रम के लोगों को तेलंगाना में अभिषेक अग्रवाल द्वारा निशुल्क दी जाएंगी। आपको टिकट पाने के लिए यह गूगल फॉर्म भरना होगा। आइए मिलकर जय श्री राम का नारा हर दिशा में गुंजायमान करें।

ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म आदिपुरुष 16 जून 2023 को रिलीज होगी। इस फिल्म में प्रभास के अलावा सैफ अली खान, कृति सैनन, देवदत्त गजानन नागे,  सोनल चौहान, वत्सल सेठ आदि प्रमुख भूमिका में हैं।इस फिल्म में प्रभास भगवान राम, कृति माता सीता, सैफ अली खान लंकेश और सनी ङ्क्षसह लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े
वैशाली नगर स्थित मेलोडे होटल के कमरा नंबर 204 में पुलिस ने दबिश देकर दो युवकों और एक युवती को...
जातिगत जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया जनता के साथ धोखा, बिहार-तेलंगाना मॉडल लागू करने की मांग: जयराम रमेश
राजस्थान में सड़क सुरक्षा पर खर्च बढ़ा: हादसों में कमी नहीं, सड़क सुरक्षा पर लगातार बढ़ा फोकस; लेकिन दुर्घटनाओं का आंकड़े चिंताजनक
विद्याधरनगर में चाकूबाजी के बाद युवक की मौत, आरोपी की तलाश तेज
108 देशों की छात्राओं का अंतरिक्ष मिशन तैयार, ‘माल्य’ थर्मल कैमरा अंतरिक्ष से धरती के तापमान पर रखेगा नजर लगातार
म्यांमार में रोहिंग्या पर अत्याचार जारी, यूएन रिपोर्ट में अराकान आर्मी और सेना पर गंभीर आरोप
खड़गे-राहुल ने पीएम को लिखा संयुक्त पत्र: जाति जनगणना की प्रक्रिया पर जताई चिंता, प्रमाणित जाति सूची के आधार पर नई प्रश्नावली तैयार करने की मांग