आमिर खान स्टारर ‘सितारे जमीन पर’ ने भारतीय बाजार में पहले दिन की करीब 12 करोड़ की कमाई 

10 नए चेहरों की धमाकेदार लॉचिंग हुई 

आमिर खान स्टारर ‘सितारे जमीन पर’ ने भारतीय बाजार में पहले दिन की करीब 12 करोड़ की कमाई 
बॉलीवुड स्टार और फिल्मकार आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ ने भारतीय बाजार में पहले दिन करीब 12 करोड़ की कमाई की।

मुंबई। बॉलीवुड स्टार और फिल्मकार आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ ने भारतीय बाजार में पहले दिन करीब 12 करोड़ की कमाई की। लंबे इंतजार के बाद आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ आखिरकार सिनेमाघरों में 20 जून को रिलीज हो गई है। वर्ष 2007 की क्लासिक ‘तारे जमीन पर’ की स्पिरिचुअल सीक्वल कही जा रही इस फिल्म ने ऐलान के साथ ही दर्शकों में उत्सुकता भर दी थी। यह एक प्रेरणादायक और दिल को छू जाने वाली कहानी है और खास बात यह भी है कि इसमें आमिर के साथ 10 नए चेहरों की धमाकेदार लॉचिंग हुई है। अब जब फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ बड़े पर्दे पर आ चुकी है, तो इसे पूरे देशभर से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 11.7 करोड़ की शानदार कमाई की है। पॉजिटिव रिव्यूज और माउथ-ऑफ-वर्ड की वजह से फिल्म को लेकर दर्शकों में और भी ज्यादा उत्साह देखा जा रहा है। जैसे-जैसे वीकेंड नजदीक आ रहा है, उम्मीद की जा रही है कि फिल्म की कमाई और भी तेजी से बढ़ेगी।

आमिर खान प्रोडक्शंस प्रस्तुत इस फिल्म में 10 राइजिंग सितारे अरूष दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, सम्वित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहानी, ऋषभजैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर हैं। आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी ‘सितारे जमीन पर’ में आमिर खान और जेनेलिया देशमुख लीड रोल में हैं। इस फिल्म के गाने अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और संगीत शंकर-एहसान-लॉय ने दिया है। इसका स्क्रीनप्ले दिव्य निधि शर्मा ने लिखा है। इस फिल्म को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने रवि भागचंदका के साथ प्रोड्यूस किया है, जबकि निर्देशन आर. एस. प्रसन्ना ने किया है।

 

Read More पिता धर्मेंद्र को मिला Padma Awards तो भावुक हुई बेटी अहाना, हेमा मालिनी के भी निकले आंसू, जानें सम्मानित होने वाली हस्तियां कौन-कौन? 

Read More इमोशनल ड्रामा फिल्म में सैयामी खेर निभाएंगी फोटोग्राफर का किरदार : फर्स्ट लुक जारी, जानें अभिनेत्री ने क्या कहा

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद विपक्षी खेमे को एकजुट करने के लिए 6 जून को 'INDIA'...
पूर्व कुलपति डॉ. देव स्वरूप से जुड़े विवादों ने बढ़ाई चर्चा, राजस्थान यूनिवर्सिटी में हलचल
संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला: सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरूआत, 14 वर्षीय लड़कियों को होगा लाभ
अमृत भारत योजना से बदली सूरतगढ़ स्टेशन की तस्वीर, व्यापार और आवागमन को मिला नया बल
सीयूईटी-यूजी 2026 में तकनीकी गड़बड़ी पर 'आप' हमलावर, सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने उठाए परीक्षा सुरक्षा पर सवाल
प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस