प्रभास की फिल्म आदिपुरुष का नया गाना राम सिया राम रिलीज

16 जून 2023 को रिलीज होगी फिल्म

 प्रभास की फिल्म आदिपुरुष का नया गाना राम सिया राम रिलीज
इस फिल्म में प्रभास के अलावा सैफ अली खान, कृति सेनन, देवदत्त गजानन नागे,  सोनल चौहान, वत्सल सेठ आदि प्रमुख भूमिका में हैं।

मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मो के सुपरस्टार प्रभास की आने वाली फिल्म आदिपुरुष का नया गाना राम सिया राम रिलीज हो गया है। ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म आदिपुरुष में प्रभास की मुख्य भूमिका है। आदिपुरूष का दूसरा गाना राम सिया राम रिलीज हो गया है। इस गाने को  साचेत और परम्परा ने गाया है,वहीं, इसके बोल मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं। गाने को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम पांच भाषाओं में रिलीज किया गया है। टी सीरीज की ओर से यूट्यूब पर इस गाने को रिलीज किया गया है। गाने के साथ लिखा गया है, राम से रूठे, राम से माने, राम सिया राम, सियाराम, जय जय राम। गाने का संगीत भी सचेत और परम्परा ने ही दिया है।

फिल्म आदिपुरुष 16 जून 2023 को रिलीज होगी। इस फिल्म में प्रभास के अलावा सैफ अली खान, कृति सेनन, देवदत्त गजानन नागे,  सोनल चौहान, वत्सल सेठ आदि प्रमुख भूमिका में हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े
वैशाली नगर स्थित मेलोडे होटल के कमरा नंबर 204 में पुलिस ने दबिश देकर दो युवकों और एक युवती को...
जातिगत जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया जनता के साथ धोखा, बिहार-तेलंगाना मॉडल लागू करने की मांग: जयराम रमेश
राजस्थान में सड़क सुरक्षा पर खर्च बढ़ा: हादसों में कमी नहीं, सड़क सुरक्षा पर लगातार बढ़ा फोकस; लेकिन दुर्घटनाओं का आंकड़े चिंताजनक
विद्याधरनगर में चाकूबाजी के बाद युवक की मौत, आरोपी की तलाश तेज
108 देशों की छात्राओं का अंतरिक्ष मिशन तैयार, ‘माल्य’ थर्मल कैमरा अंतरिक्ष से धरती के तापमान पर रखेगा नजर लगातार
म्यांमार में रोहिंग्या पर अत्याचार जारी, यूएन रिपोर्ट में अराकान आर्मी और सेना पर गंभीर आरोप
खड़गे-राहुल ने पीएम को लिखा संयुक्त पत्र: जाति जनगणना की प्रक्रिया पर जताई चिंता, प्रमाणित जाति सूची के आधार पर नई प्रश्नावली तैयार करने की मांग