अली फज़ल की हॉलीवुड फिल्म ‘रुल ब्रेकर्स’ उत्तर अमेरिका में सात मार्च को होगी रिलीज

एक बार फिर हॉलीवुड में धमाल मचाने के लिए तैयार 

अली फज़ल की हॉलीवुड फिल्म ‘रुल ब्रेकर्स’ उत्तर अमेरिका में सात मार्च को होगी रिलीज

जानेमाने अभिनेता अली फज़ल की हॉलीवुड फिल्म ‘रुल ब्रेकर्स’ उत्तर अमेरिका में सात मार्च को रिलीज होगी।

मुंबई। जानेमाने अभिनेता अली फज़ल की हॉलीवुड फिल्म ‘रुल ब्रेकर्स’ उत्तर अमेरिका में सात मार्च को रिलीज होगी। अली फज़ल एक बार फिर हॉलीवुड में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। अली फजल की फिल्म ‘रुल ब्रेकर्स’ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर सात मार्च को उत्तर अमेरिका के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म महिलाओं की शक्ति, शिक्षा और विपरीत परिस्थितियों में साहस की कहानी बयां करती है। अली फजल इस फिल्म में समीर सिन्हा नाम के एक टेक एक्सपर्ट का किरदार निभा रहे हैं, जो लॉस एंजेलिस का रहने वाला है।  

महिला सशक्तिकरण पर आधारित प्रेरणादायक कहानी ‘रुल ब्रेकर्स’ एक प्रभावशाली महिला की सच्ची कहानी पर आधारित है, जो समाज की बंदिशों के खिलाफ जाकर युवा लड़कियों को शिक्षित करने का साहस दिखाती है।

अली फजल ने फिल्म ‘रूल ब्रेकर्स’ से अपने पहले लुक को साझा करते हुए इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने पर गर्व जताया है। अली फजल ने कहा, यह फिल्म मेरे लिए बेहद खास है और इसका हिस्सा बनकर मैं खुद को भाग्यशाली महसूस करता हूँ। ‘रुल ब्रेकर्स’ सिर्फ एक कहानी नहीं, बल्कि साहस, एकता और शिक्षा के प्रभाव का एक सशक्त संदेश है। महिला दिवस के मौके पर इसकी रिलीज इसे और भी खास बनाती है, क्योंकि यह महिलाओं की ताकत और संघर्ष का जश्न मनाने के लिए एकदम उपयुक्त समय है। मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूँ कि दर्शक इसे बड़े पर्दे पर देखें।

फिल्म ‘रुल ब्रेकर्स’ में अली फजल के साथ प्रसिद्ध हॉलीवुड अभिनेत्री फीबी वॉलर-ब्रिज भी नजर आएंगी। इस फिल्म को ऑस्कर विजेता निर्देशक बिल गुटेंटाग ने निर्देशित किया है।  

Read More फिल्म जाट से रणदीप हुड्डा के किरदार का अनावरण : अपने खतरनाक और दमदार किरदार रणतुंगा के रूप में दर्शकों को हैरान करने के लिए तैयार

 

Read More आयुष्मान खुराना ने पहली बार हरियाणवी पॉप में रखा कदम, पेश किया गाना ‘द हार्टब्रेक छोरा’

Read More भारत में बनने वाली सबसे बड़ी फिल्म, राजस्थान के सिनेमा और पर्यटन के लिए एक नया युग

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

अशोक गहलोत ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सौहार्द तथा सामाजिक समरसता को और अधिक करे मजबूत अशोक गहलोत ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सौहार्द तथा सामाजिक समरसता को और अधिक करे मजबूत
मैं कामना करता हूं कि यह पर्व भाईचारे, सौहार्द तथा सामाजिक समरसता को और अधिक मजबूत करे तथा सभी में...
प्रदेश में हर्षोल्लास से मनाई होली : विभिन्न रंगों में रंगे नजर आए विदेशी सैलानी, ढोल-नगाड़ों की थाप पर किया डांस
भजनलाल शर्मा ने होली पर किया पूजन, मंत्रोच्चार के बीच किया होलिका दहन 
भारत ने बलूचिस्तान में ट्रेन अपहरण की घटना को लेकर पाकिस्तान के बयानों को किया खारिज
डिप्टी सीएम दीया कुमारी के सिविल लाइंस कार्यालय पर फूलों संग होली कार्यक्रम का आयोजन, राधा कृष्ण और मातृ शक्ति के संग मनाई फूलों वाली होली
राजभवन में हुआ होलिका दहन : राज्यपाल बागडे ने किया होलिका दहन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत