अनुषा रिजवी की फिल्म में काम कर खुद को बहुत भाग्यशाली मानती है कृतिका कामरा, कहा- अनुषा के साथ काम करना एक तोहफे जैसा रहा

अभिनेत्री ने हाल ही में दिल्ली में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग पूरी की 

अनुषा रिजवी की फिल्म में काम कर खुद को बहुत भाग्यशाली मानती है कृतिका कामरा, कहा- अनुषा के साथ काम करना एक तोहफे जैसा रहा

कृतिका कामरा का कहना है कि वह खुद को बहुत भाग्यशाली मानती है कि उन्हें अनुषा रिजवी की महिला प्रधान फिल्म में काम करने का मौका मिला है।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कृतिका कामरा का कहना है कि वह खुद को बहुत भाग्यशाली मानती है कि उन्हें अनुषा रिजवी की महिला प्रधान फिल्म में काम करने का मौका मिला है।

कृतिका कामरा ने हाल ही में दिल्ली में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग पूरी की है, जिसका निर्देशन जानी-मानी फिल्मकार अनुषा रिजवी ने किया है। इस फिल्म में जूही बब्बर, श्रेया धनवंतरि और कई अनुभवी महिला कलाकारों के साथ-साथ तकनीकी टीम में भी महिलाएं मुख्य भूमिकाओं में हैं, जो इसे महिलाओं के नेतृत्व वाली एक अनोखी और ताजगी भरी फिल्म बनाती है।

कृतिका ने कहा- ऐसे सेट पर होना वाकई खास होता है, जहां महिलाएं सिर्फ कैमरे के सामने नहीं बल्कि हर विभाग में निर्देशन, प्रोडक्शन, कॉस्ट्यूम्स सभी जगह नेतृत्व कर रही होती हैं। अनुषा रिजवी के साथ काम करना एक तोहफे जैसा रहा। मैंने पहले भी कई शानदार महिला क्रिएटिव्स के साथ काम किया है, लेकिन इस फिल्म में अनुषा ने एक मजबूत सोच और सहयोग की खुली जगह दी। जब इतनी सशक्त महिलाएं एक साथ आती हैं, तो वहां एक अलग ही ऊर्जा होती है ,जो प्रेरणादायक, सहयोगी और दिल को छूने वाली होती है। हम सिर्फ एक कहानी नहीं सुना रहे थे, बल्कि एक-दूसरे के अनुभव साझा कर रहे थे, एक-दूसरे का साथ दे रहे थे और यही भाव मुझे हमेशा महिलाओं के साथ ऐसे कोलैब में महसूस होता है। मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानती हूं कि मुझे इस खास प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने का मौका मिला।

 

Read More फिल्म ‘एक दिन’ का ट्रेलर रिलीज : जुनैद खान और साई पल्लवी की रोमांटिक कहानी ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता, जानें रिलीज डेट

Read More विक्रम भट्ट का खुलासा : जेल में तेज बुखार में तड़पते रहे फिल्ममेकर, इलाज में हुई लापरवाही, 30 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में हुई थी जेल

Read More ‘राजा शिवाजी’ का नया पोस्टर रिलीज : फिल्म ऐतिहासिक कहानी पर आधारित, मराठी और हिंदी भाषा में होगी रिलीज

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

देश से बाहर जाने वाले हर भारतीय को आईटीसीसी लेना जरूरी नहीं : कुछ कानूनी परिस्थितियों में विशिष्ट व्यक्तियों को ही इसकी आवश्यकता, वित्त मंत्रालय ने कहा- सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही रिपोर्ट फर्जी देश से बाहर जाने वाले हर भारतीय को आईटीसीसी लेना जरूरी नहीं : कुछ कानूनी परिस्थितियों में विशिष्ट व्यक्तियों को ही इसकी आवश्यकता, वित्त मंत्रालय ने कहा- सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही रिपोर्ट फर्जी
वित्त मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि विदेश यात्रा से पहले सभी भारतीयों के लिए आयकर मंजूरी प्रमाण-पत्र (ITCC) अनिवार्य नहीं...
आरएएस-2024 का फाइनल रिजल्ट जारी : बाड़मेर के दिनेश विश्नोई बने टॉपर, 2391 अभ्यर्थी वरीयता सूची में शामिल
खराब मौसम के बीच जयपुर बना सहारा : 2 इंटरनेशनल फ्लाइट्स की इमरजेंसी लैंडिंग, बाद में सुरक्षित रवाना
कापरेन में गहराया पेयजल संकट, तीन दिन से नल सूखे
888 में से 229 सैंपल फेल, 10.75 लाख का वसूला जुर्माना
करोड़ों की सरकारी जमीन अभी भी अतिक्रमियों के कब्जे में, जानें पूरा मामला
वसूली पर ध्यान, खतरे में यात्रियों की जान