कमल हासन और सलमान खान को लेकर फिल्म बनाएंगे एटली!

कमल हासन और सलमान खान को लेकर फिल्म बनाएंगे एटली!
दक्षिण भारतीय फिल्मों के जानेमाने निर्देशक एटली, कमल हासन और सलमान खान को लेकर फिल्म बना सकते हैं।

मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के जानेमाने निर्देशक एटली, कमल हासन और सलमान खान को लेकर फिल्म बना सकते हैं।

वर्ष 2023 में एटली ने शाहरूख खान को लेकर सुपरहिट फिल्म जवान बनाई थी। एटली ने अपनी आने वाली फिल्म की तैयारियां शुरू कर दी हैं। कहा जा रहा था कि एटली यह फिल्म सलमान खान और रजनीकांत को लेकर बना सकते हैं। अब कहा जा रहा है कि सलमान के साथ इस फिल्म में कमल हासन होंगे। एटली अपनी अगली फिल्म भी कुछ इसी तरह प्लान कर रहे हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर और बड़ी साबित हो।

कहा जा रहा है कि एटली पिछले कुछ महीनों से सलमान खान और कमल हासन दोनों ही सुपरस्टार्स के साथ बातचीत कर रहे हैं। सलमान खान और कमल हासन दोनों को ही फिल्म का आइडिया पसंद आया है। बताया जा रहा है कि इस महीने के आखिर में नैरेशन है, जैसे ही नैरेशन पूरा हो जाएगा, यानी दोनों ही सुपरस्टार्स कहानी सुन लेंगे उसके बाद पेपरवर्क होगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत-चीन सीमा वार्ता: ऊपरी धारा की परियोजनाओं का तकनीकी विवरण साझा करने की मांग, सीमा क्षेत्रों में शांति बनाए रखना समग्र विकास के लिए आवश्यक भारत-चीन सीमा वार्ता: ऊपरी धारा की परियोजनाओं का तकनीकी विवरण साझा करने की मांग, सीमा क्षेत्रों में शांति बनाए रखना समग्र विकास के लिए आवश्यक
नई दिल्ली में आयोजित 36वीं डब्ल्यूएमसीसी बैठक में भारत और चीन ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर शांति बनाए रखने...
भारत के सबसे बड़े एजुकेशन फेस्टिवल ‘स्कून्यूज़ ग्लोबल एड फेस्ट’के 10वें संस्करण का आगाज, 500 से अधिक शिक्षक, प्राचार्य और स्कूल लीडर्स शामिल
संस्कृत शिक्षा अध्यापक भर्ती 2025 : पात्रता परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन 12 अगस्त से शुरू
टीकाराम जूली का भाजपा सरकार पर आरोप, एसएमएस स्टेडियम में भाजपा कार्यक्रम हाईकोर्ट आदेश का उल्लंघन
डबल इंजन अब बना 'ट्रबुल इंजन' : अखिलेश ने शेयर किया राज्यपाल का वीडियो, बोले- गुजरात मॉडल में घपलेबाजी की खुली पोल
ब्रिक्स प्रतिनिधिमंडल ने जयपुर की शाही विरासत को निहारा : सिटी पैलेस से हवामहल तक दिखा सांस्कृतिक वैभव, पारंपरिक स्वागत से अभिभूत हुए विदेशी प्रतिनिधि
अभिनय से ब्रांड तक कियारा आडवाणी का जलवा, भारत की टॉप-5 सबसे मूल्यवान महिला सेलिब्रिटी ब्रांड्स में हुई शामिल