आयशा कादुस्कर को ‘बड़ा नाम करेंगे’ में सुरभि का किरदार निभाने के लिए निजी अनुभवों से मिली प्रेरणा

‘बड़ा नाम करेंगे’ का प्रीमियर सोनी लिव पर सात फरवरी को होने वाला है

आयशा कादुस्कर को ‘बड़ा नाम करेंगे’ में सुरभि का किरदार निभाने के लिए निजी अनुभवों से मिली प्रेरणा

अभिनेत्री आयशा कादुस्कर को शो ‘बड़ा नाम करेंगे’ में सुरभि का किरदार निभाने के लिए अपने निजी अनुभवों से प्रेरणा मिली है।

मुंबई। अभिनेत्री आयशा कादुस्कर को शो ‘बड़ा नाम करेंगे’ में सुरभि का किरदार निभाने के लिए अपने निजी अनुभवों से प्रेरणा मिली है। राजश्री प्रोडक्शंस के बहुप्रतीक्षित ओटीटी डेब्यू ‘बड़ा नाम करेंगे’ का प्रीमियर सोनी लिव पर सात फरवरी को होने वाला है। इस शो में दर्शकों को प्यार, हंसी-मजाक और खूबसूरत यादों से भरी एक खास दुनिया देखने को मिलेगी। इस सफर में उनका साथ देने आ रही हैं आयशा कादुस्कर, जो सुरभि गुप्ता का किरदार निभा रही हैं। यह किरदार आयशा के लिए बेहद खास है, क्योंकि इसमें उनके व्यक्तिगत अनुभवों और निजी जुड़ाव की झलक भी देखने को मिलेगी।

आयशा का दिल तो मुंबई में बसता है, लेकिन उसकी रूह इंदौर में रमी हुई है, जहां उन्होंने अपने परिवार के साथ अपना बचपन और छुट्टियाँ बिताई हैं। अपनी जड़ों से इसी जुड़ाव की बदौलत आयशा को उज्जैन की एक युवा महिला सुरभि के किरदार को साकार करने में मदद मिली है, जो कि प्रामाणिक होने के साथ ही भावनात्मक रूप से समृद्ध है।

आयशा ने बताया, इंदौर से अपने जुड़ाव पर मुझे बहुत गर्व है। मेरे माता-पिता भी इंदौर से ही हैं और सच तो यह है कि मेरा ज्यादातर परिवार अब भी वहीं रहता है। बचपन में छुट्टियों के दौरान मेरा अक्सर वहां आना-जाना होता था। मैं अपने दादा-दादी और रिश्तेदारों के साथ वक्त बिताती थी। हर बार लोगों का प्यार और स्नेह मिलता था और वह सब मुझे आज भी याद है। जब मुझे सुरभि का किरदार मिला, तब मैं जानती थी कि अपनी भूमिका में मुझे वही प्रामाणिकता लानी है। यह भूमिका निभाने से मेरे बचपन का दौर लौट आया। इंदौर की गलियों से लेकर उज्जैन की संस्कृति तक, मुझे सब-कुछ अपना-सा और असली लगा। ऐसा महसूस हुआ जैसे मेरी जिंदगी ने एक दौर पूरा कर लिया हो।

‘बड़ा नाम करेंगे’ में आयशा कादुस्कर के साथ ऋतिक घनशानी, कंवलजीत सिंह, अल्का अमीन, राजेश जैस, चित्राली लोकेश, दीपिका अमीन, जमील खान, राजेश तैलंग, अंजना सुखानी, साधिका सयाल, ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी, प्रियंवदा कांत, ओम दुबे और भावेश बाबानी जैसे कई बेहतरीन कलाकार भी हैं । 

Read More दुबई में दहशत: ईरान, इजरायल और अमेरिका युद्ध के तनाव के बीच हवाई अड्डे पर फंसे पीवी सिंधु और मंचू विष्णु, बोलीं- सच में 'डरावना है यह सब'

 

Read More शादी के बाद रोमांटिक अंदाज में नजर आए रश्मिका-विजय, उदयपुर एयरपोर्ट पर फैंस को फ्लाइंग किस

Read More रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की सेलिब्रिटी वेडिंग : ट्रेडिशनल थीम पर हुई हल्दी रस्म, वेडिंग कपल की संगीत में परफॉर्मेंस

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब