शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ का हिस्सा बनना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है : अक्षय ओबेरॉय

फिल्म साल की सबसे चर्चित परियोजनाओं में गिनी जा रही 

शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ का हिस्सा बनना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है : अक्षय ओबेरॉय
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय ओबेरॉय ने शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘किंग’ में शामिल होने को अपने करियर की बड़ी उपलब्धि बताया। अक्षय ने कहा कि यह अनुभव उनके लिए सपने के सच होने जैसा है और शाहरुख के अनुशासन, मेहनत व पेशेवर रवैये से प्रेरित होने का मौका मिला। फिल्म ने पहले ही जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय ओबेरॉय का कहना है कि शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ का हिस्सा बनना उनके लिए बहुत बड़ी बात है। अक्षय ओबेरॉय, जो इन दिनों शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘किंग’ से जुड़े हुए हैं, इस बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने को लेकर अपने विचार साझा किए हैं।

अक्षय के लिए यह सिर्फ एक साथ काम करने का अनुभव नहीं है, बल्कि यह उनके लिए एक बेहद निजी उपलब्धि और लंबे समय से देखे गए सपने के पूरा होने जैसा कहा है।

अक्षय ओबेरॉय ने शाहरुख खान के नेतृत्व वाली फिल्म ‘किंग’ में काम करने के अनुभव पर बात करते हुए कहा- शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ का हिस्सा बनना सच में सपने के सच होने जैसा है। एक अभिनेता के रूप में मैं उनकी फिल्में देखते हुए बड़ा हुआ हूँ, उनके सफर को करीब से देखा है और उनके काम से हमेशा प्रेरित रहा हूँ। ऐसे में उनकी किसी फिल्म से जुड़ना अपने आप में बहुत खास है।

अक्षय ओबेरॉय ने कहा- शाहरुख खान सिर्फ एक बड़े सितारे नहीं हैं, बल्कि अपने आप में एक संस्था हैं। उनका अनुशासन, उनकी सादगी और उनका पेशेवर रवैया बेमिसाल है। इतने सालों से दुनिया भर के लोगों के दिलों पर राज करने के बावजूद उनका जमीन से जुड़ा रहना वाकई हैरान करने वाला है।

Read More एलीट मिस राजस्थान : पोस्टर लॉन्च के साथ शुरू हुई ताज की तलाश, प्रदेशभर में होंगे विशेष ऑडिशन

अक्षय ने कहा- शाहरुख खान के नेतृत्व वाली फिल्म पर काम करना मेरे लिए बहुत मायने रखता है। यह उनकी सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है और उस दुनिया का हिस्सा बनना, उस स्तर, ऊर्जा और मेहनत को करीब से देखना मेरे लिए एक बड़ा सीखने का अनुभव है। बीते कई दशकों में सिनेमा के लिए उनका योगदान अछ्वुत रहा है और उस विरासत से किसी भी रूप में जुड़ पाना बेहद संतोष देने वाला है। यह आपको खुद से बेहतर करने और अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रेरित करता है।

Read More उत्तराखंड में ‘हनुमान अंश’ टैक्स फ्री, दर्शकों से नहीं वसूला जाएगा एसजीएसटी

अक्षय ओबेरॉय के लिए ‘किंग’ उनके करियर का एक अहम पड़ाव है। शाहरुख खान की फिल्म से जुड़ाव ने उनके उस विश्वास को और मजबूत किया है कि मेहनत, लगन और अपने काम के प्रति सम्मान ही सफलता की असली कुंजी हैं, वे मूल्य जिन्हें शाहरुख खान आज भी सहज रूप से जीते हैं।

Read More अक्षरा नेगी बनीं नेशनल ब्यूटी पेजेंट मिस उर्वशी-2026 की विजेता, आत्मविश्वास और शानदार स्टेज प्रेजेंस से निर्णायकों को किया प्रभावित

फिल्म ‘किंग’ पहले से ही जबरदस्त उत्साह पैदा कर रही है और यह फिल्म साल की सबसे चर्चित परियोजनाओं में गिनी जा रही है। ऐसे में अक्षय ओबेरॉय की मौजूदगी इस बड़े सिनेमाई अनुभव को लेकर दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा देती है।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्य के 3240 निजी मदरसों के शिक्षकों को सरकारी नौकरी देने की तैयारी, 5500 शिक्षा अनुदेशकों के स्थायीकरण की कवायद   राज्य के 3240 निजी मदरसों के शिक्षकों को सरकारी नौकरी देने की तैयारी, 5500 शिक्षा अनुदेशकों के स्थायीकरण की कवायद  
राजस्थान में करीब 5,500 मदरसा पैरा टीचर्स और शिक्षा अनुदेशकों के स्थायीकरण की कवायद जारी। 2022 के संविदा नियमों के...
वैश्विक तनाव के दौर में बहुपक्षवाद को मजबूत करना जरूरी : आतंकवाद से निपटने जैसे मुद्दों का समाधान सामूहिक प्रयासों से ही संभव, जयशंकर बोले- इन सकंटों का समाधान जरुरी
पश्चिम एशिया के झगड़ों के लिए तुर्की और अमेरिका के बीच करीबी बातचीत जरूरी, एर्दोगन बोले- तालमेल से कई मुद्दों पर अच्छे नतीजे हासिल करने में मिलती है मदद
राजस्थान नगर निकाय चुनाव : 7 निगमों में डिप्टी मेयर, 47 परिषदों में उपसभापति और 251 नगरपालिकाओं में चुने जाएंगे उपाध्यक्ष
अक्षरा नेगी बनीं नेशनल ब्यूटी पेजेंट मिस उर्वशी-2026 की विजेता, आत्मविश्वास और शानदार स्टेज प्रेजेंस से निर्णायकों को किया प्रभावित
अयोध्या में चढ़ावा चोरी के सरगनाओं को बचाने की चल रही कार्रवाई : आरोपियों के खिलाफ अब तक चार्जशीट भी नहीं हुई दाखिल, जयराम बोले- चढ़ावा चोरी के सरगनाओं को कौन और क्यों बचा रहा?
जयपुर के 18 निकायों में भाजपा का 12 और कांग्रेस का 6 में बना बोर्ड, शाहपुरा नगर परिषद में एक वोट से जीती भाजपा