फराह खान ने की फिल्म ‘अकेली’ में नुसरत भरुचा के शानदार परफॉर्मेंस की तारीफ, जानें फिल्मकार ने क्या कहा  

यह फिल्म नुसरत भरूचा के करियर का एक अहम पड़ाव साबित रही 

फराह खान ने की फिल्म ‘अकेली’ में नुसरत भरुचा के शानदार परफॉर्मेंस की तारीफ, जानें फिल्मकार ने क्या कहा  

फराह खान ने फिल्म ‘अकेली’ में नुसरत भरूचा के शानदार अभिनय की तारीफ की। ‘द फराह खान शो’ में नुसरत ने होम-स्टाइल ‘मटन उप्पु करी’ बनाई और फिल्मी सफर पर बात की। फराह ने कहा कि नुसरत की सोलो परफॉर्मेंस बेहद प्रभावशाली थी। ‘अकेली’ में उन्होंने भावनात्मक गहराई और मजबूती से किरदार निभाया, जिसे दर्शक और आलोचक सराह चुके हैं।

मुंबई। बॉलीवुड की जानी-मानी फिल्मकार और कोरियोग्राफर फराह खान ने फिल्म ‘अकेली’ में नुसरत भरुचा के शानदार परफॉर्मेंस की तारीफ की है। हाल ही में ‘द फराह खान शो’ में नजर आईं नुसरत भरूचा ने न सिर्फ अपने फिल्मी सफर पर खुलकर बात की, बल्कि अपनी कुकिंग स्किल्स से भी सबका दिल जीत लिया। इस एपिसोड में नुसरत ने फराह खान के लिए खास होम-स्टाइल डिश ‘मटन उप्पु करी’ तैयार की। कुकिंग सेशन के दौरान माहौल काफी मस्ती भरा और घरेलू रहा। इस मौके पर नुसरत सफेद टी-शर्ट और डेनिम में कैजुअल, लेकिन स्टाइलिश अंदाज में दिखीं।

फराह खान ने बातचीत के दौरान नुसरत की मां को भी चर्चा में शामिल किया और उनसे पूछा कि उन्हें अपनी बेटी की कौन-सी फिल्म सबसे ज्यादा पसंद है। बिना सोचे-समझे नुसरत की मां ने ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ और ‘अकेली’ का नाम लिया। इस पर फराह खान ने तुरंत हामी भरते हुए ‘अकेली’ में नुसरत की परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की और फिल्म की भावनात्मक गहराई को सराहा।

फराह खान ने नुसरत की तारीफ करते हुए कहा- ‘अकेली’ में तुमने वाकई शानदार काम किया। पूरी फिल्म में तुम अकेली लड़की थीं, फिल्म इतनी इंटेंस थी कि मेरा ब्लड प्रेशर बढ़ गया। इसे सुनकर जहां सभी हंसने लगे, वहीं फराह ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए नुसरत की दमदार सोलो परफॉर्मेंस के प्रभाव को भी काफी सराहा।

गौरतलब है कि फिल्म ‘अकेली’, नुसरत भरूचा के करियर का एक अहम पड़ाव साबित रही है, जिसमें उन्होंने लगभग पूरी कहानी अपने कंधों पर उठाई थी। एक खतरनाक माहौल में फंसी महिला के किरदार को उन्होंने जिस भावनात्मक गहराई, मजबूती और वास्तविकता के साथ निभाया, उसे आलोचकों और दर्शकों दोनों से सराहना मिली थी।

Read More किंग खान के फैंस की दिखी दीवानगी : शाहरुख की गाड़ी का लड़की ने किया पीछा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 

नुसरत भरूचा ने अलग-अलग जॉनर में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। ‘प्यार का पंचनामा’ और ‘प्यार का पंचनामा 2’ से लोकप्रियता हासिल करने के बाद उन्होंने ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ और ‘ड्रीम गर्ल’ जैसी हिट फिल्मों से सफलता का सिलसिला आगे बढ़ाया। हाल के वर्षों में ‘छोरी’ और ‘छोरी 2’ जैसी कंटेंट आधारित फिल्मों में उनके गंभीर और सशक्त अभिनय ने दर्शकों को खासा प्रभावित किया, खासतौर पर हॉरर जॉनर में उनकी परफॉर्मेंस को खूब सराहा गया।

Read More ताहा शाह बदुशा की फिल्म ‘पारो’ ऑस्कर की आधिकारिक एलिजिबिलिटी लिस्ट में शामिल, ब्राइड स्लेवरी पर बनी फिल्म को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय पहचान

 

Read More करूर भगदड़ मामला: तमिल सुपरस्टार विजय पहुंचे सीबीआई मुख्यालय, पूछताछ जारी

 

Post Comment

Comment List

Latest News

ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च
राजस्थान लंबे समय से पानी की कमी से जूझता रहा जिससे न केवल आम जनजीवन प्रभावित होता है बल्कि ग्रामीण...
उन्नाव रेप: कुलदीप सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, पिता की मौत मामले में सज़ा निलंबित करने से इनकार
ट्रंप का लीक पत्र: 'नोबेल नहीं मिला, अब शांति मेरी प्राथमिकता नहीं, ग्रीनलैंड पर चाहिए पूर्ण नियंत्रण'
मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से हो रहा आर्थिक सशक्तीकरण, समाज के वंचित तबके को रियायती ऋण देकर आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बना रही राज्य सरकार
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: कर्नल सोफिया कुरैशी मामले में मंत्री विजय शाह पर 2 हफ्ते में फैसला ले सरकार
21 जनवरी को मंत्रिमंडल  की बैठक, विधानसभा में रखे जाने वाले कानूनों को मंजूरी मिलने के असर
'धमकियों से डरने वाले नहीं...',ग्रीनलैंड तनाव, यूक्रेन के लिए खतरे का संकेत