सैम बहादुर में इंदिरा गांधी की भूमिका निभाने को लेकर नर्वस थी फातिमा सना शेख

फिल्म एक दिसंबर 2023 को रिलीज होगी

सैम बहादुर में इंदिरा गांधी की भूमिका निभाने को लेकर नर्वस थी फातिमा सना शेख

बॉलीवुड अभिनेत्री फातिमा सना शेख का कहना है कि वह फिल्म सैम बहादुर में इंदिरा गांधी की भूमिका निभाने को लेकर नर्वस थी।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री फातिमा सना शेख का कहना है कि वह फिल्म सैम बहादुर में इंदिरा गांधी की भूमिका निभाने को लेकर नर्वस थी।

देश के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ पर फिल्म सैम बहादुर बनायी गयी है। इस फिल्म में सैम मानेकशॉ का किरदार विक्की कौशल निभा रहे है।

फातिमा सना शेख फिल्म सैम बहादुर में इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आएंगी। फातिमा सना शेख ने कहा कि जब मुझे इंदिरा गांधी का रोल मिला तो मैं नर्वस थी। मुझे नहीं पता था कि मैं इसे कर भी पाऊंगी या नहीं। इंदिरा गांधी का व्यक्तित्व मेरे लिए बहुत बड़ा था। जब मैंने मेघना को इस बारे में बताया तो उन्होंने कहा कि मुझ पर भरोसा रखो। मुझे खुद पर भरोसा नहीं था, लेकिन उन्होंने किया। उन्होंने इंदिरा गांधी से जुड़ी सारी शोध सामग्री मुझे दे दी। इस फिल्म में इंदिरा गांधी का लुक लेने के लिए मेकअप आर्टिस्ट ने मेरे चेहरे की स्वाभाविक चीजों को ही आवश्यकतानुसार ढाला है।

सैम बहादुर फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। इस फिल्म को रॉनी स्क्रूवाला ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म एक दिसंबर 2023 को रिलीज होगी।

Read More ऋषिकेश में सुनील शेट्टी ने परमार्थ निकेतन में लिया दिव्य अनुभव : पर्यावरण संरक्षण और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने पर की चर्चा, बच्चियों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग  2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग 
राज्य सरकार ने 2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों में असिस्टेंट कलेक्टर नियुक्त। विभोर भारद्वाज जयपुर, उत्कर्ष...
कांग्रेस का गंभीर आरोप : अमेरिका को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने दी पाकिस्तान को 'क्लीन चिट', बयान को बताया राष्ट्रविरोधी
ईरान ने दिखाई दरियादिली: जापानी सुपरटैंकर ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य, आवागमन निर्धारित समुद्री गलियारों और ईरानी अनुमति के तहत ही होगा संभव 
एसएमएस अस्पताल के ई एन टी विभाग का बड़ा अपग्रेड, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया लोकार्पण 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बड़ी घोषणा, ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं वाले क्षेत्रों में दोबारा होगा मतदान 
त्रिपुरा में भीषण तूफान और बारिश का कहर : 1,534 घर क्षतिग्रस्त ; जनजीवन अस्त व्यस्त, बचाव और राहत कार्य जारी
लोकधुनों की धरती पर जैज़ का जादू: जयपुर में वर्ल्ड जैज़ डे पर खास म्यूजिकल नाइट, 30 अप्रैल को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सजेगी सुरों की महफिल