‘पंचायत सीजन 4’ का जबरदस्त और मजेदार ट्रेलर रिलीज, जानें कब से होने जा रहा स्ट्रीम 

सीजन को दीपक कुमार मिश्रा और चंदन कुमार ने मिलकर बनाया 

‘पंचायत सीजन 4’ का जबरदस्त और मजेदार ट्रेलर रिलीज, जानें कब से होने जा रहा स्ट्रीम 

वेबसीरीज ‘पंचायत सीजन 4’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

मुंबई। वेबसीरीज ‘पंचायत सीजन 4’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। प्राइम वीडियो ने ‘पंचायत सीजन 4’ का जबरदस्त और मजेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है। यह शो 24 जून से स्ट्रीम होगा। ‘पंचायत सीजन 4’ को द वायरल फीवर ने प्रोडयूस किया है। इस सीजन को दीपक कुमार मिश्रा और चंदन कुमार ने मिलकर बनाया है, स्क्रिप्ट लिखी है चंदन कुमार ने और दीपक कुमार मिश्रा और अक्षत विजयवर्गीय ने निर्देशन किया है।

शो में एक बार फिर जीतेन्द्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय, सान्विका, दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवार और पंकज झा जैसे शानदार कलाकार नजर आएंगे ।

नीना गुप्ता ने कहा- मंजू देवी का किरदार निभाना मेरे लिए बहुत संतोषजनक रहा है, खासकर इसलिए क्योंकि वो आज के समय की सबसे पसंदीदा और लोगों से जुडऩे वाली किरदारों में से एक बन चुकी है। हर सीजन के साथ उसे एक हिचकिचाती प्रधान से फुलेरा की आवाज बनते देखना बेहद रोमांचक रहा है। ‘पंचायत’ हर नए चैप्टर में सिर्फ गांव की जिंदगी को ही नहीं, बल्कि हर किरदार की ग्रोथ को और गहराई से दिखाता है। सीजन 4 में कई अनपेक्षित मोड़ हैं, जो कहानी को और भी दिलचस्प बनाते हैं। ट्रेलर तो बस झलक है, असली मज़ा तो अब शुरू होगा और वह भी मस्ती, ताजगी और सरप्राइज से भरपूर।

जीतेन्द्र कुमार ने कहा- ‘पंचायत’ एक ऐसी कहानी है, जो हर जगह, हर उम्र और हर तरह के दर्शकों को जोड़ती है। इसका ह्यूमर, सादगी और जमीन से जुड़े किरदारों ने इसे एक कल्चरल फेनॉमिना बना दिया है और हमें खुशी है कि हम इस सीरीज का एक और मजेदार सीजन ला रहे हैं। इस टीम के साथ काम करना हमेशा घर जैसा लगता है, यहां भरोसा है और कहानियों से प्यार है, जो स्क्रीन पर भी नजर आता है। इस नए सीजन में फुलेरा से फिर ढेर सारी मस्ती, अपनापन और हलचल मिलने वाली है। ट्रेलर में जो मस्ती झलक रही है, उससे भी ज्यादा मज़ा आगे आने वाला है और मैं इंतजार कर रहा हूं यह देखने के लिए कि लोग इसे कैसे पसंद करेंगे।

Read More सुरों की ‘आशा’ हुई मौन : मशहूर गायिका आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन, 20 भाषाओं में गाए 12 हजार गाने

 

Read More राज मंदिर में गूंजा ‘अंतस 2’ का जादू : फिल्म को दर्शकों का मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, तालियों से गूंजा हॉल

Read More फिल्म ‘एक दिन’ का ट्रेलर रिलीज : जुनैद खान और साई पल्लवी की रोमांटिक कहानी ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता, जानें रिलीज डेट

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के संगठन चुनाव के लिये कार्यक्रम की घोषणा: 14 जून को होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का होगा चुनाव, नितिन भारती ने की पुष्टि राष्ट्रीय लोक मोर्चा के संगठन चुनाव के लिये कार्यक्रम की घोषणा: 14 जून को होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का होगा चुनाव, नितिन भारती ने की पुष्टि
राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) ने सदस्यता अभियान के बाद संगठन चुनावों की घोषणा कर दी है। 25 अप्रैल को मतदाता...
गर्मी में हाथियों की शाही देखभाल : हाथी गांव बना कूल जोन, आयुर्वेदिक तेल से सुरक्षा-भीषण गर्मी में खास इंतजाम
पीएम मोदी का वाराणसी दौरा बनेगा ‘नारी शक्ति’ का महोत्सव : 50 हजार महिलाएं करेंगी स्वागत, इन मुद्दों पर चर्चा संभव
ईरान ने किया दूसरी दौर की वार्ता से इनकार : अमेरिकी बलों ने ईरानी ज़हाज जब्त किया, जवाबी कार्रवाई की चेतावनी
महिला आरक्षण के समर्थन में भाजपा की जन आक्रोश पदयात्रा : पुलिस ने रास्ते में रोका, बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता शामिल
महिला आरक्षण पर उत्तर प्रदेश में सियासी घमासान : 30 अप्रैल को विधानमंडल का विशेष सत्र बुलाने का फैसला, सीएम योगी ने विपक्ष पर बोला हमला
आरएएस भर्ती-2024 परिणाम का विश्लेषण : मैरिट में पहले और बीसवें स्थान के मध्य महज 33 अंकों का रहा अंतर, लिस्ट में नीचे जाते-जाते अंतर बहुत कम