हीर एक्सप्रेस : दिल छू लेने वाली फिल्म हीर एक्सप्रेस का दूसरा ट्रेलर जी म्यूजिक पर लॉन्च

कलाकारों और क्रू का शानदार संगम

हीर एक्सप्रेस : दिल छू लेने वाली फिल्म हीर एक्सप्रेस का दूसरा ट्रेलर जी म्यूजिक पर लॉन्च

हीर एक्सप्रेस एक साफ-सुथरी पारिवारिक फिल्म है, जिसमें इमोशंस, रोमांच, संगीत और रिश्तों की गर्माहट सब कुछ है।  

मुंबई। बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म हीर एक्सप्रेस का दूसरा ट्रेलर जी म्यूजिक पर लॉन्च हो गया है। फिल्म 12 सितंबर को देश भर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म का टीजर और पहला ट्रेलर जून में रिलीज हुआ था, सोशल मीडिया पर पहले ही धूम मचा चुके हैं।  

कलाकारों और क्रू का शानदार संगम
फिल्म में टैलेंट और ग्लैमर का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलता है। फिल्म में दिवोर्ता जुनेजा सिल्वर स्क्रीन पर अपने करियर की शुरुआत कर रही हैं। उनके साथ चार्मिंग प्रीत कमानी भी नजर आएंगे। फिल्म में अनुभवी कलाकार जैसे आशुतोष राणा, गुलशन ग्रोवर, संजय मिश्रा और मेघना मलिक भी हैं। फिल्म का निर्देशन उमेश शुक्ला ने किया है। वे 'ओह माय गॉड' और '102 नॉट आउट' जैसी हिट फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उमेश शुक्ला ने बताया कि 'हीर एक्सप्रेस' केवल एक कहानी नहीं है, बल्कि यह इमोशंस और रोमांच से भरी एक खूबसूरत यात्रा है, जिसे लंदन की मशहूर लोकेशंस पर शूट किया गया है।  

संगीत और कहानी
फिल्म के पांच गाने पहले ही रिलीज हो चुके हैं और सोशल मीडिया, टीवी और रेडियो पर धूम मचा रहे हैं। संगीत तनिष्क बागची ने दिया है, और जावेद अली, असीस कौर, निकिता गांधी, और जसबीर जस्सी जैसे सुपरहिट गायकों ने अपनी आवाज दी है। फिल्म की कहानी भारत से लंदन तक फैली हुई है, जहाँ नायिका को अपने जीवन की कई सच्चाइयों का सामना करना पड़ता है। हीर एक्सप्रेस एक साफ-सुथरी पारिवारिक फिल्म है, जिसमें इमोशंस, रोमांच, संगीत और रिश्तों की गर्माहट सब कुछ है।  

कलाकारों ने साझा किए अनुभव
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, कलाकारों ने अपने अनुभव साझा किए। दिवोर्ता जुनेजा ने कहा कि आशुतोष राणा, गुलशन ग्रोवर और संजय मिश्रा जैसे दिग्गजों के साथ काम करना उनके लिए सम्मान की बात थी। उन्होंने बताया कि उन्होंने इन सभी से बहुत कुछ सीखा है। आशुतोष राणा ने दिवोर्ता जुनेजा की तारीफ करते हुए कहा कि दिवोर्ता ने 'हीर' के किरदार को जी लिया है और उनका भविष्य बहुत उज्ज्वल है। गुलशन ग्रोवर ने कहा कि लंबे समय बाद एक ऐसी पारिवारिक फिल्म बनी है जो हर पीढ़ी को पसंद आएगी। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी समीर आर्य और अक्षत शर्मा ने की है, एडिटिंग मयूर हरदास ने की है और एक्शन का निर्देशन सुनील रोड्रिग्स और इयान वेन टेंपरली ने किया है। कोरियोग्राफी आदिल शेख ने और कॉस्ट्यूम डिजाइन प्रीति शर्मा ने की है। ट्रेलर पर दर्शकों की प्रतिक्रिया से साफ है कि उन्हें एक बड़ी, दिल को छू लेने वाली फिल्म मिलने वाली है।

Read More अखिलेश का महंगाई को लेकर केंद्र व राज्य सरकार पर निशाना : सरकार टैक्स बढ़ाकर लोगों पर डाल रही बोझ, बोले- जब जाएंगे भाजपाई, तभी हटेगी महंगाई

Post Comment

Comment List

Latest News

अश्विनी वैष्णव का दावा: रेल पटरियों को उन्नत बनाने का 80 प्रतिशत काम पूरा, 50 प्रतिशत मार्ग सेमी हाईस्पीड के लिए तैयार अश्विनी वैष्णव का दावा: रेल पटरियों को उन्नत बनाने का 80 प्रतिशत काम पूरा, 50 प्रतिशत मार्ग सेमी हाईस्पीड के लिए तैयार
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि 50% रेल नेटवर्क अब सेमी-हाई स्पीड (130 किमी/घंटा) के लिए तैयार है। जापान...
जयपुर में कालिका पेट्रोलिंग की कार्रवाई : युवती का पीछा कर मारपीट करने वाला मनचला गिरफ्तार, महिलाओं से निर्भया हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील
'पीएनजी में शिफ्ट हों...', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एलपीजी की कमी, केंद्र सरकार ने दी पीएनजी अपनाने की सलाह
इसरो ने 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ क्रायोजेनिक इंजन सीई—20 का सफल परीक्षण किया, भविष्य के मिशनों में 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ सीई20 इंजनों को इस्तेमाल करने की योजना
जयपुर आरटीओ प्रथम का रिकॉर्ड : सीएफ वसूली 50 करोड़ पार, ओवरलोड वाहनों पर भी सबसे बड़ी कार्रवाई
भांकरोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एरिया डोमिनेशन अभियान में 35 किलो 876 ग्राम गांजा जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार
अफगानिस्तान का पाकिस्तान पर जवाबी हमला: कई शहरों में घुसे अफगान ड्रोन, कंधार में फ्यूल डिपो को भी बनाया निशाना