ऋतिक रोशन ने लोगों से की ‘वॉर 2’ के गाने ‘आवन-जावन’ पर डांस करने की अपील, कहा- यह सिंपल हुक स्टेप करके एक मजेदार रील बनाइए

गाना ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी पर फिल्माया गया 

ऋतिक रोशन ने लोगों से की ‘वॉर 2’ के गाने ‘आवन-जावन’ पर डांस करने की अपील, कहा- यह सिंपल हुक स्टेप करके एक मजेदार रील बनाइए
बॉलीवुड के माचो हीरो ऋतिक रोशन ने लोगों से अपनी आने वाली फिल्म ‘वॉर 2’ के गाने ‘आवन-जावन’ पर डांस करने की अपील की है।

मुंबई। बॉलीवुड के माचो हीरो ऋतिक रोशन ने लोगों से अपनी आने वाली फिल्म ‘वॉर 2’ के गाने ‘आवन-जावन’ पर डांस करने की अपील की है। यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) ने ‘वॉर 2’ का पहला गाना ‘आवन-जावन’ रिलीज कर दिया है। यह गाना ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी पर फिल्माया गया है। फैंस के लिए सरप्राइज बनाते हुए, ऋतिक रोशन ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने दुनिया से अपील की कि वे रोमांटिक ट्रैक ‘आवन-जावन’ पर डांस करें। ऋतिक ने एक ग्लोबल कैंपेन की शुरुआत की है, जिसमें उन्होंने बताया कि इस गाने का हुक स्टेप बेहद सिंपल है और कोई भी इसमें हिस्सा ले सकता है।

ऋतिक रोशन ने कहा- हे गाइस! मैं हूं ऋतिक रोशन और मेरा नया गाना ‘आवन-जावन’, ‘वॉर 2’ से अब आउट हो चुका है। वाईआरएफ इस गाने के हुक स्टेप पर एक कॉन्टेस्ट कर रहा है। इस गाने का हुक स्टेप काफी आसान है, तो कीजिए ‘आवन-जावन’ का हुक स्टेप - कबीर और काव्या की तरह और हो सकता है आप जीत जाएं यह कॉन्टेस्ट! एक मजेदार रील बनाइए, टैग कीजिए वाईआरएफ और इस्तेमाल कीजिए ‘आवनजावनहैशटैग’। अपना बेस्ट दीजिए, क्योंकि मैं मिलने वाला हूं कुछ लकी विनर्स से बहुत जल्द! तो चलिए, बनाइए कुछ फन रील्स अभी।

फिल्म ‘वॉर 2’ का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है और इसे आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन, एनटीआर जूनियर और कियारा आडवाणी की मुख्य भूमिका है। ‘वॉर 2’, 14 अगस्त 2025 को हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Read More प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी ‘नागबंधम’ : रहस्य, पौराणिक कथा और रोमांच से भरपूर कहानी, जानें प्रीमियर डेट

Read More भारतीय वायुसेना के शौर्य को सलाम: 'ऑपरेशन सफेद सागर' का ट्रेलर रिलीज, 7 अगस्त से होगी स्ट्रीमिंग

Read More जेनिफर विंगेट ने अपनी शादी की अनदेखी तस्वीरें कीं साझा, पिता संग भावुक पल और पति संग रोमांटिक अंदाज चर्चा में

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर, जोधपुर, आबू में बारिश, अगले एक सप्ताह तक जारी रहेगा वर्षा का दौर जयपुर, जोधपुर, आबू में बारिश, अगले एक सप्ताह तक जारी रहेगा वर्षा का दौर
बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन सिस्टम से राजस्थान में एक बार फिर से मानसून एक्टिव हो गया है। इसके...
प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग
रीको ने RVCF इंडिया ग्रोथ फंड- IV के साथ 30 करोड़ रूपये के अतिरिक्त योगदान के लिए किया अनुबंध
राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की हुई बैठक, पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता
होर्मुज में स्थिति अपरिवर्तित, संप्रभुता की रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: ईरान
केजरीवाल का बड़ा ऐलान: ई-20 पेट्रोल पर देशव्यापी अभियान चलायेगी आप, प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग
183 निकायों में 24,752 सफाई कर्मियों की भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू