इंडियन 2 के सीन देखकर खुश हुए कमल हासन

कमल हसन ने निर्देशक शंकर को एक कीमती घड़ी गिफ्ट में दे दी

इंडियन 2 के सीन देखकर खुश हुए कमल हासन
फिल्म इंडियन 2 में कमल हासल के अलावा काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, सिद्धार्थ और प्रिया भवानी शंकर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। 

मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार कमल हसन अपनी आने वाली फिल्म इंडियन 2 के सीन देखकर खुश हो गये और उन्होंने निर्देशक शंकर को एक कीमती घड़ी गिफ्ट में दे दी।

कमल हासन इन दिनों शंकर के निर्देशन में बन रही फिल्म इंडियन 2 में काम कर रहे हैं। यह फिल्म वर्ष 1996 में प्रदर्शित फिल्म इंडियन का सीक्वल है।

कमल हसन ने हाल ही में अपनी फिल्म इंडियन 2 के कुछ सीन देखे, जिसे देखकर वह बेहद खुश हुये। कमल हसन ने निर्देशक शंकर को एक कीमती घड़ी गिफ्ट में दे दी।

कमल हासन ने ट्वीट कर लिखा, मैंने इंडियन 2 के मुख्य दृश्य देखे। शंकर को मेरी शुभकामनाएं। मेरी सलाह है कि यह आपका पीक नहीं होना चाहिए, क्योंकि यह आपके कलात्मक जीवन का उच्चतम स्टेज है। इसे शीर्ष पर न ले जाएं और गर्व करें। और भी नई ऊंचाइयों की तलाश करें।

Read More ‘द ट्रेटर्स 2’ के 21 सेलिब्रिटी खिलाड़ियों के नाम से उठा पर्दा, प्राइम वीडियो पर करण जौहर के साथ शुरू होगा रोमांचक शो

कमल हसन ने एक फोटो भी शेयर की, जिसमें वह शंकर को अपने हाथ से घड़ी पहनाते नजर आ रहे हैं। 

Read More ‘टॉक्सिक’ का नया पोस्टर रिलीज : यश के किरदार 'राया' की दिखी दमदार झलक, जानें रिलीज डेट

गौरतलब है कि फिल्म इंडियन 2 में कमल हासल के अलावा काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, सिद्धार्थ और प्रिया भवानी शंकर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। 

Read More भावनाओं की उलझन में जकड़ा स्पाइडर मैन, नई फिल्म में एक्शन और रोमांच का तड़का

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत-चीन सीमा वार्ता: ऊपरी धारा की परियोजनाओं का तकनीकी विवरण साझा करने की मांग, सीमा क्षेत्रों में शांति बनाए रखना समग्र विकास के लिए आवश्यक भारत-चीन सीमा वार्ता: ऊपरी धारा की परियोजनाओं का तकनीकी विवरण साझा करने की मांग, सीमा क्षेत्रों में शांति बनाए रखना समग्र विकास के लिए आवश्यक
नई दिल्ली में आयोजित 36वीं डब्ल्यूएमसीसी बैठक में भारत और चीन ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर शांति बनाए रखने...
भारत के सबसे बड़े एजुकेशन फेस्टिवल ‘स्कून्यूज़ ग्लोबल एड फेस्ट’के 10वें संस्करण का आगाज, 500 से अधिक शिक्षक, प्राचार्य और स्कूल लीडर्स शामिल
संस्कृत शिक्षा अध्यापक भर्ती 2025 : पात्रता परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन 12 अगस्त से शुरू
टीकाराम जूली का भाजपा सरकार पर आरोप, एसएमएस स्टेडियम में भाजपा कार्यक्रम हाईकोर्ट आदेश का उल्लंघन
डबल इंजन अब बना 'ट्रबुल इंजन' : अखिलेश ने शेयर किया राज्यपाल का वीडियो, बोले- गुजरात मॉडल में घपलेबाजी की खुली पोल
ब्रिक्स प्रतिनिधिमंडल ने जयपुर की शाही विरासत को निहारा : सिटी पैलेस से हवामहल तक दिखा सांस्कृतिक वैभव, पारंपरिक स्वागत से अभिभूत हुए विदेशी प्रतिनिधि
अभिनय से ब्रांड तक कियारा आडवाणी का जलवा, भारत की टॉप-5 सबसे मूल्यवान महिला सेलिब्रिटी ब्रांड्स में हुई शामिल