किशोर कुमार का सदाबहार गीत ‘नखरेवाली’ नए अंदाज में लौटा, संगीत संयोजन और नए संदर्भ के साथ पेश 

पुरानी यादें और नया अंदाज, किशोर कुमार के गीत को मिला नया जीवन

किशोर कुमार का सदाबहार गीत ‘नखरेवाली’ नए अंदाज में लौटा, संगीत संयोजन और नए संदर्भ के साथ पेश 
फिल्म ‘न्यू दिल्ली’ का किशोर कुमार की आवाज में गाया सदाबहार गीत ‘नखरेवाली’ एक बार फिर नए अंदाज में दर्शकों के बीच लौट आया है। फिल्म की अनोखी 'वॉमांटिक’ कॉमेडी की कहानी के साथ यह गीत खास जुड़ाव बनाता है।

मुंबई। फिल्म ‘न्यू दिल्ली’ का किशोर कुमार की आवाज में गाया सदाबहार गीत ‘नखरेवाली’ एक बार फिर नए अंदाज में दर्शकों के बीच लौट आया है। वर्ष 1956 में प्रदर्शित इस फिल्म के लोकप्रिय गीत को आनंद एल. राय की फिल्म 'नखरेवाली’ में नए संगीत संयोजन और नए संदर्भ के साथ पेश किया गया है। शंकर-जयकिशन के संगीत और शैलेंद्र के लिखे बोलों से सजे इस गीत में रोमांस, शरारत और चुलबुलेपन का खूबसूरत मेल है। किशोर कुमार की दिलकश आवाज ने इसे पीढिय़ों तक यादगार बनाए रखा है। फिल्म की अनोखी 'वॉमांटिक’ कॉमेडी की कहानी के साथ यह गीत खास जुड़ाव बनाता है।

निर्माता आनंद एल. राय की विशेष इच्छा थी कि इस सदाबहार गीत को फिल्म का हिस्सा बनाया जाए। उन्होंने कहा कि किशोर कुमार की आवाज में ऐसी खूबसूरती है, जो हमेशा बरकरार रहेगी। इस गीत में गर्मजोशी, शरारत और आकर्षण है, जो पीढिय़ों से लोगों के दिलों में बसा हुआ है। फिल्म की कहानी पर काम करते समय उन्हें लगा कि यह गीत इसका अभिन्न हिस्सा है। उन्हें विश्वास है कि नई पीढ़ी भी इसके नए संस्करण को पसंद करेगी।

 

Read More लॉस एंजेलिस: 'रामायण' के प्रीमियर में भारतीय संस्कृति और विरासत को वैश्विक मंच पर पहुंचाने पर जोर, अभिनेता यश ने प्रशंसकों का जताया आभार

Read More जयपुर में सजा सुपर मॉडल वर्ल्ड वाइड-2026 का फिनाले, घूमर की धुन पर थिरकीं 40 देशों की सुंदरियां

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अर्नब चक्रवात का असर : राजस्थान में बारिश से बढ़ी ठंडक, 28 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट अर्नब चक्रवात का असर : राजस्थान में बारिश से बढ़ी ठंडक, 28 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात अर्नब का असर राजस्थान में दिखाई देने लगा है। प्रदेश के कई जिलों में...
PM Modi ने गुजरात को दिया 325 करोड़ के पशु प्रजनन केंद्र का तोहफा: भिलडी में निकाला रोड़ शो, सालाना 25 हजार भ्रूण बनाने का लक्ष्य
एसआई भर्ती-2016 में पदों की श्रेणीवार करें पुनर्गणना : राजस्थान हाईकोर्ट
"इश्क का जुनून या सनक" रात 2 बजे प्रेमिका से मिलने आया युवक और मच गया हंगामा, जानें फिर क्या हुआ?
बकानी की 25 ग्राम पंचायतों में मतदान जारी, 85 हजार से अधिक मतदाता चुनेंगे गांव की सरकार
किशोर कुमार का सदाबहार गीत ‘नखरेवाली’ नए अंदाज में लौटा, संगीत संयोजन और नए संदर्भ के साथ पेश 
सोनिया-अखिलेश और ममता को व्यापारियों ने लिखा पत्र, राहुल गांधी की महारैली टालने की मांग