‘मेरे हस्बैंड की बीवी’ जिओहॉटस्टार पर हुई स्ट्रीम, ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए तैयार 

अर्जुन कपूर, भूमि पेडणेकर, रकुल प्रीत सिंह की मुख्य भूमिका

‘मेरे हस्बैंड की बीवी’ जिओहॉटस्टार पर हुई स्ट्रीम, ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए तैयार 

कॉमेडी फिल्म ‘मेरे हस्बैंड की बीवी’ जिओहॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है।

मुंबई। कॉमेडी फिल्म ‘मेरे हस्बैंड की बीवी’ जिओहॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है। ‘मेरे हस्बैंड की बीवी’ एक मजेदार रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जो जिओहॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है। इसमें एक आदमी की जिंदगी में उलझन, हंसी और ड्रामा सब कुछ है। कहानी में गलत जगह रखी अंगूठियां, भूलने की बीमारी और ढेर सारी गलतफहमियां इस फिल्म को हंसी का रोलर कोस्टर बनाती हैं। वाशु भगनानी और पूजा फिल्म्स ने इसे बनाया है और मुदस्सर अजीज़ इसके निर्देशक हैं। इस फिल्म में अर्जुन कपूर, भूमि पेडणेकर, रकुल प्रीत सिंह, हर्ष गुजराल, डिनो मोरिया और आदित्य सियाल जैसे कलाकार हैं।

इस फिल्म में अंकुर (अर्जुन) की कहानी दिखाई गई है, जो आखिरकार पुरानी जिन्दगी से आजाद होकर अपनी कॉलेज क्रश अंतरा (रकुल प्रीत सिंह) को प्रपोज करना चाहता है, लेकिन उसकी एक्स-वाइफ, प्रभलीन (भूमि पेडणेकर) उसकी जिन्दगी में लौट आती है और उसे एम्नेसिया है। वह अंकुर के साथ अपने रिश्ते को दोबारा शुरू करने की कोशिश कर रही है।

‘मेरे हस्बैंड की बीवी’ के निर्देशक मुदस्सर अजीज़ ने बताया- इस फिल्म में दिल टूटने, हंसी और समझदारी को बहुत ही अनोखे तरीके से दिखाया गया है। हमने एक जटिल भावनात्मक स्थिति को लिया और उसमें ढेर सारी उलझनें डाल दीं। इस फिल्म को बनाना बहुत मजेदार था। हम जियोहॉटस्टार के साथ इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं।

अंकुर की भूमिका निभा रहे अर्जुन कपूर ने कहा- अंकुर का किरदार दर्शकों को ‘की एंड का’ और ‘2 स्टेट्स‘ से पसंद है। इस फिल्म में वह अपने अतीत और वर्तमान के बीच मजेदार तरीके से उलझ जाता है। कॉमेडी में इतनी पागलपन के साथ भावनात्मक गहराई कम ही देखने को मिलती है। यह एक शानदार लव ट्रायंगल है। रकुल, भूमि, हर्ष और मुझे इसकी शूटिंग में बहुत मजा आया। अब यह फिल्म जिओ हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है और मैं उन लोगों का रिस्पॉन्स देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं, जिन्होंने इसे सिनेमाघरों में नहीं देखा।

Read More शर्वरी और कार्डी बी ने पोल्का-डॉट पोलो ड्रेस में फैशन ट्रेंड का नया अंदाज किया पेश, पोल्का डॉट्स बना सीजन का एक प्रमुख फैशन ट्रेंड

रकुल प्रीत सिंह ने कहा- अंतरा एक संवेदनशील और संतुलित लड़की है, जो इस पागलपन के बीच फंस जाती है। मजा तब आता है, जब वह बिगड़े हालात को संभालने की कोशिश करती है। ‘मेरे हस्बैंड की बीवी’ कॉमेडी और ड्रामा का शानदार मिश्रण है। यह परेशान करने वाले, अजीब, लेकिन मजेदार पलों से भरा सफर है। इसकी शूटिंग में मुझे बहुत मजा आया और सभी कलाकारों व क्रू के साथ काम करना मेरी सबसे अच्छी यादों में रहेगा।

Read More कृतिका कामरा की शादी के बाद काम पर हुई वापसी : अभिनेत्री लगातार प्रोजेक्ट्स में व्यस्त, दिखाया प्रोफेशनल कमिटमेंट

भूमि पेडणेकर ने कहा- प्रभलीन बहुत मूडी है! उसे समझना मुश्किल है और वह इतनी मजेदार है कि एक एक्टर के लिए यह किरदार बिल्कुल नया अनुभव था। यह रोल मस्ती से भरा था और मुदस्सर सर ने शानदार तरीके से मुझे गाइड किया। अर्जुन, रकुल और बाकी टीम के साथ काम करने में बहुत मजा आया। मैं उत्साहित हूं कि अब जिओ हॉटस्टार पर ज्यादा लोग इसे देख पाएंगे।

Read More ग्लैमर और आत्मविश्वास का संगम : मिस एण्ड मिसेज राजस्थान ग्लैमर 2026 का ग्रैंड फिनाले, फाइनलिस्ट्स करेंगी प्रतिभा का प्रदर्शन

 

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ