Ulajh केे गाने में नेहा कक्कड़ की होगी आवाज़

यह नेहा और जान्हवी के बीच पहला सहयोग है

Ulajh केे गाने में नेहा कक्कड़ की होगी आवाज़
इंस्टाग्राम पर जान्हवी कपूर ने नेहा कक्कड़ की एक तस्वीर के साथ एक भावपूर्ण पोस्ट साझा की, जिसका शीर्षक था, मेरे अगले गाने की आवाज़।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर और गायिका नेहा कक्कड़ ने फिल्म उलझ के एक नए गाने के लिए हाथ मिलाया है। जान्हवी कपूर, इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म उलझ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। जान्हवी ने फिल्म उलझ के अपने गाने के लिए गायिका नेहा कक्कड़ के साथ एक रोमांचक नए सहयोग का खुलासा किया है। यह नेहा और जान्हवी के बीच पहला सहयोग है।

इंस्टाग्राम पर जान्हवी कपूर ने नेहा कक्कड़ की एक तस्वीर के साथ एक भावपूर्ण पोस्ट साझा की, जिसका शीर्षक था, मेरे अगले गाने की आवाज़। वहीं नेहा कक्कड़ ने जान्हवी की एक शानदार छवि पोस्ट की, जिसमें लिखा था, मेरे अगले गाने का चेहरा।

जंगली पिक्चर्स प्रस्तुत, सुधांशु सारिया के निर्देशन में बनी फिल्म उलझ में जान्हवी कपूर के अलावा गुलशन देवैया, मियांग चेंग भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।यह फिल्म 02 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जयपुर में ग्रामीण सेवा शिविर लगाकर एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट बांटी जा रही...
बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई
आंगनबाड़ी केंद्रों पर 24 जून से शुरू हुआ ‘खिलौना बैंक’, प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण अभियान
क्या फिर दुनिया बढ़ रही है महामारी की ओर? फ्रांस में पहला इबोला मरीज मिलने से स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क, जानिए किन देशों में बढ़ा खतरा
चिकित्सक विहीन अस्पतालए मरीजों की बढ़ी परेशानी
निलंबित आरएएस अशोक कुमार असीजा का मुख्यालय बदला, अब उदयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय निर्धारित