विश्व पर्यावरण दिवस पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा किए दिल से जुड़े संदेश

हमें आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरी-भरी और स्वस्थ धरती छोड़नी चाहिए

विश्व पर्यावरण दिवस पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा किए दिल से जुड़े संदेश

सोनी सब के कलाकारों ने विश्व पर्यावरण दिवस पर दिल से जुड़े संदेश प्रशंसकों के साथ साझा किए हैं।

मुंबई। सोनी सब के कलाकारों ने विश्व पर्यावरण दिवस पर दिल से जुड़े संदेश प्रशंसकों के साथ साझा किए हैं। ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में पुष्पा का किरदार निभा रही करुणा पांडे ने कहा- विश्व पर्यावरण दिवस का उद्देश्य बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले अन्य मुद्दों को लेकर जागरूकता फैलाना है। कोविड-19 के बाद हमें यह महसूस हुआ कि प्रकृति हमारे लिए कितनी जरूरी है। पृथ्वी को बचाने का सबसे आसान तरीका है रीड्यूस, रीयूज और रीसाइकल। हमें संसाधनों के उपयोग में टिकाऊ द्दष्टिकोण अपनाना चाहिए और इन तीन ‘आर’ को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए, ताकि प्राकृतिक संसाधनों और लैंडफिल स्पेस का संरक्षण हो सके।

‘वागले की दुनिया - नई पीढ़ी, नए किस्से’ में वंदना का किरदार निभा रही परीवा प्रणति ने कहा- एक मां, एक अभिनेत्री और एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में मेरा मानना है कि हमें आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरी-भरी और स्वस्थ धरती छोडऩी चाहिए। पर्यावरण दिवस यह याद दिलाने का एक सुंदर अवसर है कि हर छोटा प्रयास मायने रखता है, चाहे वह कचरा कम करना हो, पानी बचाना हो या एक पेड़ लगाना। बदलाव घर से शुरू होता है और हमारे पास अंतर लाने की ताकत है। हमें रीड्यूस, रीयूज और रीसाइकल को केवल एक ट्रेंड नहीं, बल्कि जीवनशैली बनाना होगा।

‘तेनाली रामा’ में राजा कृष्णदेवराय का किरदार निभा रहे आदित्य रेडिज ने कहा- तेनाली रामा में एक न्यायप्रिय और बुद्धिमान शासक की भूमिका निभाते हुए, मुझे हमेशा यह याद रहता है कि हमारे पूर्वजों के लिए प्रकृति कितनी पूजनीय थी। आज की दुनिया में हमें फिर से उस संतुलन और जिम्मेदारी की भावना को जीवित करना होगा। विश्व पर्यावरण दिवस सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि एक एक्शन कॉल है। हमें टिकाऊ जीवनशैली को अपने लिए नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी अपनाना चाहिए।

‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में स्वरा की भूमिका निभा रही वृहि कोड़वारा ने कहा- मुझे पौधे, पेड़ और तितलियाँ बहुत पसंद हैं! मेरी मम्मी कहती हैं कि धरती को अपना घर समझो, इसलिए मैं इसे साफ रखती हूँ और कभी भी पानी बर्बाद नहीं करती। विश्व पर्यावरण दिवस पर मैं चाहती हूँ कि हर कोई एक पेड़ लगाए, प्लास्टिक और पॉलीथिन का इस्तेमाल कम करे और हर दिन प्रकृति का ख्याल रखने का वादा करे।

Read More प्राइम वीडियो ने अपनी नई हिंदी म्यूजिकल ड्रामा सीरीज ‘बैंडवाले’ का ट्रेलर किया रिलीज, 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में होगी उपलब्ध 

 

Read More फिल्म बॉर्डर 2 का बॉक्स ऑफिस पर गदर : 300 करोड़ के क्लब में एंट्री, देखें कितना हुआ कमाई का आंकड़ा

Read More कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने अपनी शादी के लिए चुना आधुनिक और सादगी भरा जश्न, समारोह में आत्मीयता और अपनेपन पर विशेष जोर

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब में आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन : नेताओं के खिलाफ व्यक्त किया रोष, कार्यकर्ताओं ने की सार्वजनिक माफी की मांग पंजाब में आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन : नेताओं के खिलाफ व्यक्त किया रोष, कार्यकर्ताओं ने की सार्वजनिक माफी की मांग
मुद्दे को लेकर पार्टी कार्यकर्ता पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस नेताओं और विधायकों के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे...
Weather Update : प्रदेश में फिर बारिश के आसार, धीरे-धीरे कम होगा सर्दी का असर  
इंटरनेशनल मार्केट की गिरावट का असर : सोना और चांदी कमजोर, जानें कितने गिरे भाव
मोदी ने किया सेवा तीर्थ का उद्घाटन : किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के किए फैसले, संबंधित फाइलों पर किए हस्ताक्षर
किसान सारथी 2.0 संवेदीकरण एवं जागरूकता कार्यशाला : डिजिटल कृषि को मिलेगा बढ़ावा, किसानों को घर बैठे उपलब्ध होगी उन्नत तकनीकी जानकारी
छत्तीसगढ़ में निवेश और औद्योगिक विकास के अपार अवसर, उद्यमियों को मिला न्योता
किसानों के लिए आमदनी की असीम संभावनाओं के द्वार खोलेगा आंवला, क्रेता-विक्रेता सम्मेलन और प्रदर्शनी होगी