70 वर्ष के हुए परेश रावल : अपने अभिनय से दर्शकों को बनाया दीवाना, कुछ किरदारों से आज भी फैंस जुड़े हुए 

परेश रावल को बचपन से ही अभिनय में रुचि थी

70 वर्ष के हुए परेश रावल : अपने अभिनय से दर्शकों को बनाया दीवाना, कुछ किरदारों से आज भी फैंस जुड़े हुए 
अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को दीवाना बनाने वाले परेश रावल 70 वर्ष के हो गए।

मुंबई। अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को दीवाना बनाने वाले परेश रावल 70 वर्ष के हो गए। परेश रावल का जन्म 30 मई, 1955 को मुंबई में एक गुजराती ब्राह्मण परिवार में हुआ था। परेश के पिता का नाम ‘दह्यालाल रावल’ था। परेश ने स्कूल की पढ़ाई ‘महाराष्ट्र एसएससी बोर्ड’ से पूरी की। इसके बाद उन्होंने स्नातक की डिग्री प्राप्त की। परेश रावल को बचपन से ही अभिनय में रुचि थी। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने थिएटर ग्रुप ज्वाइन कर लिया और नाटकों में हिस्सा लेने लगे। परेश रावल ने एक बार बताया था कि उनके घर परिवार में पॉकेट मनी का कोई कॉन्सेप्ट नहीं था। ऐसे में वह गुजारे के लिए बैंक में नौकरी करने लगे।

परेश ने बताया था कि उन्हें डेढ़ महीने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी मिली थी, लेकिन उन्होंने तीन दिन के बाद ही नौकरी छोड़ दी थी। ऐसे में उनके लिए सर्वाइव करना मुश्किल हो रहा था। तब उनकी मदद उनकी गर्लफ्रेंड स्वरुप संपत करती थी। स्वरूप परेश को पैसे दिया करती थी। स्वरूप संपत अभिनेत्री भी रह चुकी हैं। उन्होंने मिस इंडिया का खिताब भी जीता था। परेश रावल और स्वरूप संपत ने वर्ष 1987 में शादी रचा ली थी। परेश रावल ने वर्ष 1984 में प्रदर्शित फिल्म ‘होली’ में काम किया। अभिनेता आमिर खान ने इसी फिल्म से अभिनेता के रूप में अपने सिनेमा करियर की शुरुआत की थी।

फिल्म ‘होली’ के बाद परेश को ‘हिफाजत’, ‘दुश्मन का दुश्मन’, ‘लोरी’ और ‘भगवान दादा’ जैसी फिल्मों में काम करने का अवसर मिला, लेकिन इनसे उन्हें कुछ खास फायदा नहीं हुआ। वर्ष 1986 में परेश रावल को राजेन्द्र कुमार निर्मित फिल्म ‘नाम’ में काम करने का अवसर मिला। संजय दत्त और कुमार गौरव अभिनीत इस फिल्म में वह खलनायक की भूमिका में दिखाई दिए। फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई और वह खलनायक के रुप में कुछ हद तक अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो गए। ‘नाम’ की सफलता के बाद परेश रावल को कई अच्छी फिल्मों के प्रस्ताव मिलने शुरू हो गए, जिनमें ‘मरते दम तक’ ,‘सोने पे सुहागा’,‘खतरो के खिलाड़ी’, ‘राम लखन’ ,'कब्जा’,‘इज्जत’ जैसी बड़े बजट की फिल्में शामिल थी। इन फिल्मों की सफलता के बाद परेश रावल ने सफलता की नई बुलंदियों को छुआ और अपनी अदाकारी का जौहर दिखाकर दर्शको को भावविभोर कर दिया। 

 

Read More ‘बाहुबली : द बिगिनिंग’ के 11 साल पूरे, प्रभास के दमदार डायलॉग आज भी हैं प्रशंसकों की जुबां पर

Read More 68 की हुईं नीतू सिंह : बाल कलाकार से बॉलीवुड की सुपरस्टार बनने तक का शानदार सफर

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत