प्राइम वीडियो और इटर्नल सनशाइन प्रोडक्शंस ने किया ‘डोंट बी शाय’ का ऐलान, आलिया भट्ट फिल्म को करेंगी प्रोड्यूस 

कहानी 20 साल की श्यामिली उर्फ शाय दास के इर्द-गिर्द घूमती है 

प्राइम वीडियो और इटर्नल सनशाइन प्रोडक्शंस ने किया ‘डोंट बी शाय’ का ऐलान, आलिया भट्ट फिल्म को करेंगी प्रोड्यूस 

प्राइम वीडियो ने अपनी ओरिजिनल रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘डोंट बी शाय’ का ऐलान किया। आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट की इटर्नल सनशाइन प्रोडक्शंस के तहत बनी इस फिल्म का निर्देशन और लेखन स्रीति मुखर्जी ने किया है। फिल्म 20 साल की श्यामिली उर्फ शाय दास की जिंदगी में अचानक आए बदलाव और उसकी कमिंग ऑफ एज जर्नी पर केंद्रित है।

मुंबई। प्राइम वीडियो ने अपनी आने वाली ओरिजिनल रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘डोंट बी शाय’ का ऐलान किया है। आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट ने इस फिल्म को अपने बैनर इटर्नल सनशाइन प्रोडक्शंस के तहत प्रोड्यूस किया है, जबकि ग्रिश्मा शाह और विकेश भूटानी को-प्रोड्यूसर हैं। फिल्म को स्रीति मुखर्जी ने लिखा और डायरेक्ट किया है।

फिल्म की कहानी 20 साल की श्यामिली उर्फ शाय दास के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे लगता है कि उसकी जिंदगी पूरी तरह प्लान्ड है, लेकिन अचानक एक मोड़ उसकी जिंदगी को उलट-पुलट कर देता है और हालात उसके कंट्रोल से बाहर होने लगते हैं।

इटर्नल सनशाइन प्रोडक्शंस की को-फाउंडर आलिया भट्ट ने कहा- इटर्नल सनशाइन में हम हमेशा ऐसी कहानियों का साथ देना चाहते हैं, जो सच्ची लगें और जिनकी अपनी अलग आवाज हो। यह फिल्म हमें तुरंत पसंद आ गई, क्योंकि इसमें सादगी है और एक खूबसूरत कमिंग ऑफ एज नजरिया है। स्रीति की एनर्जी और पैशन कहानी की भावना से अपने आप जुड़ गए। यह प्रोजेक्ट मेरे लिए और इटर्नल सनशाइन के लिए बहुत खास है। प्राइम वीडियो के साथ हमें ऐसे पार्टनर्स मिले, जो बेझिझक क्रिएटिव फैसले लेते हैं और अलग तरह की कहानियों को दिल से सपोर्ट करते हैं, इसलिए यह इस कहानी के लिए बिल्कुल सही जगह लगी।

प्राइम वीडियो इंडिया के डायरेक्टर और हेड ऑफ ओरिजिनल्स निखिल माधोक ने कहा- हम आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट के साथ इस बेहद मजेदार, लेकिन दिल को छू लेने वाली रोमांटिक कॉमेडी पर काम करके बहुत उत्साहित हैं, जिसके केंद्र में शाय दास जैसा खास किरदार है। इमोशन से भरपूर, गहराई से जुड़ने वाली और एंटरटेनिंग कहानियों को चुनने की आलिया की समझ इस यंग एडल्ट स्टोरी में साफ दिखती है, जो दोस्ती, प्यार और बड़े होने की जर्नी को दिखाती है।

Read More जीवन भर के लिए एक-दूजे के हुए रश्मिका-विजय : शाही अंदाज में तेलुगू रस्मों से हुई शादी, दो अलग-अलग परंपराओं का संगम 

 

Read More शादी के बाद रोमांटिक अंदाज में नजर आए रश्मिका-विजय, उदयपुर एयरपोर्ट पर फैंस को फ्लाइंग किस

Read More ‘मैं हूँ’ गाने में सलमान खान ने अपने खुद के सफेद घोड़े के साथ की शूटिंग : बीटीएस वीडियो में दिखाई दी दोस्ती और प्यार की झलक, गाना चार्टबस्टर में पहुंचा टॉप पर 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अवैध कब्जों पर जेडीए कसेगा शिकंजा : चलेगा विशेष अभियान, 2 माह में 233 करोड़ की भूमि कब्जा मुक्त अवैध कब्जों पर जेडीए कसेगा शिकंजा : चलेगा विशेष अभियान, 2 माह में 233 करोड़ की भूमि कब्जा मुक्त
जेडीए ने अवैध कब्जों पर सख्ती बढ़ाते हुए पिछले दो महीनों में 37 बीघा सरकारी भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई, जिसकी...
एसओजी की कार्रवाई : 25 हजार का ईनामी डमी अभ्यर्थी गिरफ्तार, असली अभ्यर्थियों की परीक्षा देकर कराता था पास
कांग्रेस-डीएमके में सीट शेयरिंग फाइनल: कांग्रेस 28 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, गठबंधन की औपचारिकताएं पूरी 
जेन-Z के विद्रोह से बैलेट तक, नेपाल में आज आम चुनाव: युवा लहर जीतेगी या दिग्गज नेता, नेपाल चुनाव से पहले पूर्व पीएम केपी ओली का बड़ा बयान 
होली पर सफाई का औचक निरीक्षण : रात में फील्ड में पहुंचे निगम आयुक्त, शहर को साफ एवं स्वच्छ बनाने के लिए स्पेशल टीमों का किया गठन
लगातार तीन दिन की बड़ी गिरावट के बाद शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 414 अंक की बढ़त के साथ 79,530 पर खुला
खाड़ी देशों में युद्ध के हालात से फ्लाइट्स संचालन प्रभावित: यात्रियों की चिंता बढ़ी, जानें दिल्ली से जयपुर तक आज कितनी फ्लाइट्स कैंसिल