फिल्म ‘फुकरे’ के प्रदर्शन के 12 साल पूरे, पुलकित सम्राट ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर कर अपने आइकॉनिक किरदार को किया याद 

एक छोटी-सी मजेदार फिल्म से शुरू हुआ यह सफर अब एक पॉप-कल्चर बन चुका 

फिल्म ‘फुकरे’ के प्रदर्शन के 12 साल पूरे, पुलकित सम्राट ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर कर अपने आइकॉनिक किरदार को किया याद 

पुलकित सम्राट ने अपनी फिल्म ‘फुकरे’ के प्रदर्शन के 12 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर की है।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता पुलकित सम्राट ने अपनी फिल्म ‘फुकरे’ के प्रदर्शन के 12 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर की है। वर्ष 2013 में रिलीज हुई फिल्म ‘फुकरे’ के प्रदर्शन के 12 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर पुलकित ने इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट शेयर की और अपने इस आइकॉनिक किरदार को याद किया। उन्होंने लिखा- सावधान : ये हनी 12 साल की मीठी यादों के साथ आता है। फुकरापंती जारी रहे। अपने फुकरे परिवार, पूरी कास्ट, क्रू और उन सब जुगाड़ू दिमागों को ढ़ेर सारा प्यार और सबसे बड़ा धन्यवाद हमारे दर्शकों को, जिन्होंने हमारी इस पागलपंती को इतना यादगार बना दिया। ढेर सारा प्यार और शुक्रिया। 12 इयर्स ऑफ फुकरे।

फिल्म में पुलकित का किरदार ‘हनी’, जो स्मार्ट भी है, जुगाड़ू भी और दिल का अच्छा भी, लोगों के दिलों में बस गया। उसकी दोस्ती, मस्ती और दिल से की गई जुगाड़बाजी ने पूरी एक जनरेशन को हंसी-खुशी से जोड़ दिया। फिल्म में हनी की जोड़ी चुचा, जफर, लाली और भोली पंजाबन के साथ मिलकर कहानी की जान बन गई और हिंदी फिल्मों में दोस्ती की कहानियों को नए सिरे से पेश किया। एक छोटी-सी मजेदार फिल्म से शुरू हुआ यह सफर अब एक पॉप-कल्चर बन चुका है, जिसके दो सुपरहिट सीक्वल आ चुके हैं और इस पूरी जर्नी में ‘हनी’ पुलकित का सबसे पसंदीदा और दिल से जुड़ा किरदार बना रहा  फनी, बिंदास और दिल से प्यारा।

पुलकित अपने नए प्रोजेक्ट्स के साथ तैयार हैं। ‘ग्लोरी’, जो एक बॉक्सिंग ड्रामा है, ‘सुस्वागतम खुशामदीद’, एक क्रॉस-कल्चर रोमांस और ‘राहु केतु’, जिसकी शूटिंग वह इस वक्त कसोल में कर रहे हैं।

 

Read More ‘पति-पत्नी और वो दो’ में हास्य और पारिवारिक कहानी का संगम : मुदस्सर अजीज ने कहा- आयुष्मान खुराना ने आम आदमी के किरदारों को जीवंत किया

Read More ‘हीरामंडी‘ के 2 साल पूरे : ताहा शाह बदुशा ने ओवरनाइट सक्सेस की बजाय छोटे-छोटे कदमों से पाई बड़ी सफलता, भंसाली की सीरीज बनी करियर का बड़ा टर्निंग पॉइंट

Read More फिल्म ‘लव एंड वॉर’ के लिए मई की शुरुआत में शुरू होगी भव्य गाने की शूटिंग : रणबीर-विक्की-आलिया की तिकड़ी चर्चा में, फैंस में बढ़ी उत्सुकता

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिला कुम्हार-कुमावत-प्रजापत समाज का प्रतिनिधिमंडल, ‘माटी राजस्थान री’ पुस्तक का विमोचन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिला कुम्हार-कुमावत-प्रजापत समाज का प्रतिनिधिमंडल, ‘माटी राजस्थान री’ पुस्तक का विमोचन
भजनलाल शर्मा से कुम्हार-कुमावत-प्रजापत समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात। मुख्यमंत्री ने ‘माटी राजस्थान री’ पुस्तक का विमोचन। समाज ने माटी...
विद्यार्थियों और शिक्षण संस्थानों को बड़ी राहत, उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के आवेदन की बढ़ी अंतिम तिथि
लिवाली बढ़ने से कीमती धातुओं की कीमतों में उछाल : चांदी ने लगाई 6 हजार रुपए की छलांग, जानें सोने के कितने बढ़े भाव
सुप्रीम कोर्ट का फैसला तृणमूल कांग्रेस के इरादों पर सवालिया निशान : अदालत का चुनावी प्रक्रिया में दखल से इनकार, भाजपा ने कहा- फैसला संवैधानिक रूप से सही
ईरान के साथ समझौता न हो तो बेहतर : बातचीत विफल रही तो अमेरिका उठाएगा कठोर सैन्य कदम, ट्रंप बोले- ईरान को उड़ा देंगे
मुनव्वर फारूकी के घर गूंजी किलकारी : पत्नी महजबीन ने बेटी को दिया जन्म, सेलेब्स दे रहे शुभकामनाएं
संस्थानिक भूमि आवंटन नीति पर मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक स्थगित, नई तिथि तय