Ranbir Kapoor Birthday: 41 साल के हुए रणबीर कपूर

28 सितंबर 1982 को हुआ था जन्म

Ranbir Kapoor Birthday: 41 साल के हुए रणबीर कपूर

अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म वेक अप सिड में रणबीर ने संजीदा अभिनय किया था। इस फिल्म के लिए रणबीर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्म फेयर क्रिटिक्स पुरस्कार दिया गया।

मुंबई। रणबीर कपूर आज 41 साल के हो गए। मुंबई में 28 सितंबर 1982 को जन्में रणबीर को अभिनय की कला विरासत में मिली। रणबीर के पिता ऋषि कपूर और मां नीतू सिंह बॉलीवुड के मशहूर कलाकार रहे हैं। रणबीर कपूर ने अपने सिने करियर की शुरूआत साल 2007 में प्रदर्शित फिल्म सांवरिया से की। इसी फिल्म से अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर ने भी शुरूआत की थी। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी सांवरिया यूं तो टिकट खिड़की पर कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी लेकिन रणबीर का अभिनय दर्शकों को बेहद पसंद आया। इस फिल्म के लिेए रणबीर फिल्म फेयर के डेब्यू पुरस्कार से सम्मानित किए गए। साल 2009 में प्रदर्शित फिल्म वेक अप सिड रणबीर के करियर की पहली हिट फिल्म साबित हुई।

अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म वेक अप सिड में रणबीर ने संजीदा अभिनय किया था। इस फिल्म के लिए रणबीर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्म फेयर क्रिटिक्स पुरस्कार दिया गया। साल 2010 में रणबीर को प्रकाश झा की फिल्म राजनीति में काम करने का अवसर मिला। राजनीति पर आधारित इस फिल्म में भी रणबीर ने संजीदा अभिनय कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। साल 2011 में प्रदर्शित फिल्म रॉकस्टार ने रणबीर को फिल्म इंडस्ट्री में सही पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका दिलाई। इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर ने एक बार फिर से संजीदा अभिनय किया। इस फिल्म के लिए रणबीर को पहली बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्म फेयर पुरस्कार दिया गया। इसी फिल्म के लिए उन्हें फिल्म फेयर का क्रिटिक्स पुरस्कार भी दिया गया।

साल 2012 में प्रदर्शित फिल्म बर्फी ने रणबीर को न सिर्फ भारत में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी काफी ख्याति दिलाई। अनुराग बासु के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा लिया। इस फिल्म के लिये भी उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार समेत कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।वर्ष 2013 में प्रदर्शित फिल्म ये जवानी है दीवानी रणबीर कपूर के करियर की सबसे कामयाब फिल्म साबित हुई। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर की छवि एक रॉकस्टार की थी। युवाओं को ध्यान में रखकर बनायी गयी इस फिल्म में रणबीर और दीपिका पादुकोण की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 190 करोड़ का शानदार व्यापार किया।

साल 2013 में रणबीर की फिल्म बेशर्म प्रदर्शित हुई। इस फिल्म में रणबीर ने अपने माता-पिता नीतू सिंह और ऋषि कपूर के साथ काम किया। अभिनव कश्यप के निर्देशन में बनी यह फिल्म टिकट खिड़की पर कोई कमाल नही दिखा सकी। वर्ष 2015 में रणबीर कपूर की रॉय, बांबे वेलवेट और तमाशा जैसी फिल्में प्रदर्शित हुई लेकिन ये फिल्में भी टिकट खिड़की पर कोई कमाल नहीं दिखा सकीं। साल 2016 में रणबीर कपूर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल प्रदर्शित हुई जो हिट साबित हुई।

Read More ऑस्कर विजेता हॉलीवुड फिल्ममेकर डैरेन एरोनॉफ्स्की के साथ काम करेंगे कार्तिक आर्यन, जानें कोलैब को लेकर अभिनेता ने क्या कहा 

साल 2018 में रणबीर कपूर की फिल्म संजू प्रदर्शित हुई जो बॉक्स ऑफस पर हिट साबित हुई। इस फिल्म में रणबीर कपूर ने संजय दत्त का किरदार निभाया था। इसके बाद रणबीर कपूर ने साल 2022 में ब्रहास्त्र और साल 2023 में तू झूठी मैं मक्कार जैसी हिट फिल्मों में काम किया। साल 2022 में रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट से शादी कर ली। रणबीर कपूर की आने वाली फिल्मों में एनिमल प्रमुख है।

Read More फिल्म ‘बॉर्डर 2’ से अहान शेट्टी का फर्स्ट-लुक पोस्टर रिलीज : दिखा दमदार और तीव्र अंदाज, जानें रिलीज डेट 

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प