पांच साल बाद एक्शन जॉनर में वापसी करेंगे रणदीप हुड्डा, कहा- इतना बेरहम और दिलचस्प किरदार निभाना वाकई रोमांचक रहा

फिल्म ‘जाट’ में दमदार और खूंखार किरदार निभाने जा रहे

पांच साल बाद एक्शन जॉनर में वापसी करेंगे रणदीप हुड्डा, कहा- इतना बेरहम और दिलचस्प किरदार निभाना वाकई रोमांचक रहा
बॉलीवुड अभिनेत रणदीप हुड्डा अपनी आने वाली फिल्म ‘जाट’ के जरिए पांच साल बाद एक्शन जॉनर में वापसी करने जा रहे हैं।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत रणदीप हुड्डा अपनी आने वाली फिल्म ‘जाट’ के जरिए पांच साल बाद एक्शन जॉनर में वापसी करने जा रहे हैं। रणदीप हुड्डा अब एक बार फिर एक्शन शैली में लौट रहे हैं। बॉलीवुड के सबसे बहुमुखी कलाकारों में से एक रणदीप, 10 अप्रैल को पूरे भारत में रिलीज हो रही फिल्म ‘जाट’ में दमदार और खूंखार किरदार निभाने जा रहे हैं। हॉलीवुड फिल्म ‘एक्सट्रैक्शन’ के बाद पांच साल बाद एक्शन में वापसी कर रहे रणदीप इस अनुभव को शानदार और रोमांचक बता रहे हैं।  

रणदीप आखिरी बार ‘एक्सट्रैक्शन’ में एक्शन अवतार में नजर आए थे, जहां वह हॉलीवुड स्टार क्रिस हेम्सवर्थ के साथ नजर आए थे। यह फिल्म सैम हाग्र्रेव द्वारा निर्देशित और रूसो ब्रदर्स द्वारा निर्मित थी, जो 2020 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रणदीप की एक्शन परफॉर्मेंस को जबरदस्त सराहना मिली थी। अब ‘जाट’ के जरिए वे बड़े पर्दे पर एक बार फिर अपने एक्शन अवतार में लौट रहे हैं, जहां वे राणातुंगा का किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे।  

रणदीप हुड्डा ने कहा- मुझे हमेशा से एक्शन फिल्में पसंद रही हैं। इसमें एक अनकही ऊर्जा और रोमांच होता है। बायोपिक और पुलिस किरदार निभाने के बाद, ‘जाट’ में राणातुंगा जैसे खतरनाक किरदार को निभाना मेरे लिए एक दिलचस्प अनुभव रहा। मुझे एक्शन की कमी खल रही थी और इस फिल्म ने मुझे दोबारा उस जगह जाने का परफेक्ट मौका दिया। इसके स्टंट्स, हाई-फाई एक्शन सीक्वेंस और किरदार की शारीरिक डिमांड्स मेरे लिए चुनौतीपूर्ण, लेकिन मजेदार रहीं। राणातुंगा जैसा बेरहम और दिलचस्प किरदार निभाना वाकई रोमांचक रहा। ‘एक्सट्रैक्शन’ में हॉलीवुड में एक भारतीय एक्टर के तौर पर फुल-ऑन एक्शन करने का अनुभव बेहद शानदार था।

गोपिचंद मालिनेनी निर्देशित फिल्म ‘जाट’ में सनी देओल मुख्य भूमिका में हैं, साथ ही रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर और रेजिना कैसेंड्रा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माण मायथ्री मूवी मेकर्स और पीपल मीडिया फैक्टरी के सहयोग से किया गया है।

Read More ‘पेड्डी’ के लिए राम चरण ने झेली असली चोटें, अभिनेता ने दर्द के बीच पूरी की शूटिंग

Post Comment

Comment List

Latest News

एसएमएस स्टेडियम में 12 जून को जुटेगा किसानों का महाकुंभ, 4 हजार किसान लेंगे प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण एसएमएस स्टेडियम में 12 जून को जुटेगा किसानों का महाकुंभ, 4 हजार किसान लेंगे प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में राज्य स्तरीय किसान प्रशिक्षण महाकुंभ का आयोजन,...
ईरान का पलटवार : बहरीन और जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल-ड्रोन हमला, अराघची ने कहा- सुरक्षित रहना है तो क्षेत्र छोड़ दें
सुस्मिता देव के राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफे से तृणमूल संकट गहराया, सामूहिक दलबदल की अटकलों से बढ़ा गतिरोध
राजस्थान राजस्व एवं कर बोर्ड को बनाया गया पुनरीक्षण प्राधिकारी
यूपीईएस ने जयपुर में पेश किया ‘यूनिवर्सिटी ऑफ टुमॉरो’ का विज़न, एआई-फर्स्ट शिक्षा मॉडल पर जोर
पुलिस आयुक्त ने खो नागोरियान अग्निकांड प्रकरण में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई , थाना अधिकारी सहित आठ पुलिस कर्मिको को किया निलंबित
कालीसिंध बांध का होगा वार्षिक रखरखाव, मरम्मत कार्य पर खर्च होंगे 30 लाख