सलमान खान की नेक पहल : बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन ने शुरू किए गरीबों के लिए नेत्र शिविर

ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य की अहमियत पर जागरूकता

सलमान खान की नेक पहल : बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन ने शुरू किए गरीबों के लिए नेत्र शिविर
फाउंडेशन ने महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और कश्मीर सहित भारत के कई राज्यों में मुफ्त नेत्र शिविर आयोजित किए हैं जिनमें ग्रामीण इलाकों पर खास ध्यान दिया गया है।

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान ने अपनी संस्था बीइंग ह्यूमन के साथ मिलकर पंजाब में मुफ्त नेत्र शिविरों के जरिए आंखों की सेहत के बारे में जागरूकता फैलाने की पहल की है। सलमान खान अपने नेक कामों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपनी संस्था बीइंग ह्यूमन के साथ मिलकर पंजाब में मुफ्त नेत्र शिविरों के जरिए आंखों की सेहत के बारे में जागरूकता फैलाने की पहल की है। इन शिविरों में लोगों की आंखों की जांच की जाएगी और जरूरतमंदों को मुफ्त चश्मे और इलाज दिया जाएगा। फाउंडेशन ने महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और कश्मीर सहित भारत के कई राज्यों में मुफ्त नेत्र शिविर आयोजित किए हैं जिनमें ग्रामीण इलाकों पर खास ध्यान दिया गया है।

इन गांवों में कई लोग मोतियाबिंद और दूसरी आंखों की समस्याओं से जूझते हैं और सोचते हैं कि ये ठीक नहीं हो सकतीं। बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन का मकसद इस सोच को बदलना है, ताकि जिन लोगों को सही इलाज नहीं मिल पाता, उन्हें मुफ्त आंखों का इलाज दिया जा सके। एक साधारण मोतियाबिंद का ऑपरेशन किसी की जिंदगी बदल सकता है, नजर वापस दिलाकर उसे फिर से आत्मनिर्भर बना सकता है। पंजाब में नि:शुल्क नेत्र शिविर 11 से 14 मार्च  तक करसेवा किला आनंदगढ़ साहिब, आनंदपुर साहिब, जिला रोपड़ में लगेगा। इस पहल के जरिए सलमान खान न सिर्फ जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवा रहे हैं, बल्कि ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य की अहमियत पर जागरूकता भी फैला रहे हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

रोडवेज की 144 नई एक्सप्रेस ब्लू लाइन बसें डिपो को आवंटित, कोटा को मिली सबसे अधिक बसें रोडवेज की 144 नई एक्सप्रेस ब्लू लाइन बसें डिपो को आवंटित, कोटा को मिली सबसे अधिक बसें
राजस्थान रोडवेज प्रशासन ने हाल ही में खरीदी गई 144 नई एक्सप्रेस ब्लू लाइन बसों का विभिन्न डिपो में आवंटन।...
जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला केवल भ्रष्टाचार नहीं हिंदुओं की आस्था पर हमला, जनता के मुद्दों को पूरी ताकत से उठाएंगे : वेणुगोपाल 
अराघची का दावा: होर्मुज़ का हमेशा से रक्षक रहा ईरान, ट्रंप का 20% टोल बहुत ज़्यादा 
चंडीगढ़ में युवक की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़ : साइकिल पर शव ले जाते दिखे 2 युवक, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
जयपुर: मनमाने स्थानांतरणों के विरोध में वन कर्मचारियों का प्रदर्शन, 15 जुलाई से अनशन की चेतावनी
कैंसर सर्जरी में नई क्रांति : एआई, 3डी प्रिंटिंग और माइक्रोवैस्कुलर तकनीक से मरीजों को मिल रहा नया जीवन