Salman को पसंद आया विक्की कौशल का 'तौबा तौबा' डांस

अब गुड न्यूज का सीक्वल 'बैड न्यूज' आ रहा है

Salman को पसंद आया विक्की कौशल का 'तौबा तौबा' डांस

आनंद तिवारी ने बैड न्यूज को निर्देशित किया है। बैड न्यूज 19 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान को विक्की कौशल का 'तौबा तौबा' गाना पर डांस बेहद पसंद आया है।

विक्की कौशल की आने वाली फिल्म 'बैड न्यूज' से उनका गाना 'तौबा तौबा' सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कई सेलेब्स ने उनकी डांस मूव्स की तारीफ की। अब सलमान खान ने भी विक्की का डांस वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। सलमान ने उनके डांस मूव्स की तारीफ भी की है। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर वीडियो सॉन्ग 'तौबा तौबा' शेयर कर कैप्शन में लिखा, शानदार मूव्स विक्की, गाना बहुत अच्छा लग रहा है। बेस्ट विशेज।

सलमान खान से तारीफ पाकर विक्की कौशल को बेहद खुशी हुई। विक्की ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, सो स्वीट ऑफ यू सलमान सर। थैंक्यू सो मच। मेरे और मेरी टीम के लिए आपके शब्द बहुत मायने रखते हैं।

सलमान से पूर्व ऋतिक रोशन ने भी विक्की कौशल के डांस की तारीफ की थी। उन्हें विक्की का डांस मूव्स बेहद पसंद आया। उन्होंने लिखा, वेल डन मैन...स्टाइल पसंद आया। विक्की कौशल ने ऋतिक के उस कमेंट का स्क्रीनशॉट लेते हुए उसे अपनी इंस्टा स्टोरी में शेयर किया। इस पर विक्की ने कैप्शन लिखा, जीवन सफल हो गया।

Read More ‘सपने वर्सेज एवरीवन 2’ ने आईएमडीबी पर हासिल किया नंबर 1 स्थान, दर्शकों का मिल रहा जबरदस्त प्यार

उल्लेखनीय है कि धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी वर्ष 2019 में प्रदर्शित फिल्म 'गुड न्यूज' में अक्षय कुमार, करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी की अहम भूमिका निभायी थी। अब गुड न्यूज का सीक्वल 'बैड न्यूज' आ रहा है। इस फिल्म में  विक्की कौशल, एम्मी विर्क और तृप्ति डिमरी हैं। आनंद तिवारी ने बैड न्यूज को निर्देशित किया है। बैड न्यूज 19 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Read More इमोशनल ड्रामा फिल्म में सैयामी खेर निभाएंगी फोटोग्राफर का किरदार : फर्स्ट लुक जारी, जानें अभिनेत्री ने क्या कहा

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
पायलट ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि चुनाव...
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन