52 वर्ष के हुए सोनू निगम : बचपन से ही बनना चाहते थे गायक, जानें कैसे बनाई संगीत की दुनिया में अपनी अलग पहचान

19 वर्ष की उम्र में पाश्र्वगायक बनने का सपना लेकर अपने पिता के साथ मुंबई आ गए थे 

52 वर्ष के हुए सोनू निगम : बचपन से ही बनना चाहते थे गायक, जानें कैसे बनाई संगीत की दुनिया में अपनी अलग पहचान

बॉलीवुड के जाने-माने पाश्र्वगायक सोनू निगम 52 वर्ष के हो गए।

मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने पाश्र्वगायक सोनू निगम 52 वर्ष के हो गए। सोनू निगम का जन्म हरियाणा के फरीदाबाद शहर में 30 जुलाई 1973 को हुआ। उनके माता-पिता गायक थे। बचपन से ही सोनू निगम का रूझान संगीत की ओर था और वह भी अपने माता-पिता की तरह गायक बनना चाहते थे। इस दिशा में शुरुआत करते हुए उन्होंने अपने पिता के साथ महज तीन वर्ष की उम्र से स्टेज कार्यक्रमों में हिस्सा लेना शुरू कर दिया । सोनू निगम 19 वर्ष की उम्र में पाश्र्वगायक बनने का सपना लेकर अपने पिता के साथ मुंबई आ गए।

मुंबई में उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। अपने जीवन यापन के लिए वह स्टेज पर मोहम्मद रफी के गाए गानों के कार्यक्रम पेश किया करते थे। इसी दौरान प्रसिद्ध कंपनी टी.सीरीज ने उनकी प्रतिभा को पहचान उनके गाए गानों का एलबम ‘रफी की यादें’ निकाला।

सोनू निगम ने पाश्र्वगायक के रूप में अपने सिनेमा करियर की शुरूआत फिल्म ‘जनम’ से की, लेकिन दुर्भाग्य से यह फिल्म प्रदर्शित नहीं हो सकी। लगभग पांच वर्ष तक वह मुंबई में पाश्र्वगायक बनने के लिए संघर्ष करने लगे ।आश्वासन तो सभी देते, लेकिन उन्हें काम करने का अवसर कोई नही देता था। इस बीच सोनू निगम ने बी और सी ग्रेड वाली फिल्मों में पाश्र्वगायन किया, लेकिन इन फिल्मों से उन्हें कोई खास फायदा नहीं पहुंचा। सोनू निगम के करियर के लिए 1995 अहम वर्ष साबित हुआ और उन्हें छोटे पर्दे पर कार्यक्रम ‘सारेगामा’ में होस्ट के रूप में काम करने का अवसर मिला। इस कार्यक्रम से मिली लोकप्रियता के बाद वह कुछ हद तक अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो गए।

इस बीच उनकी मुलाकात टी.सीरीज के मालिक गुलशन कुमार से हुई, जिन्होंने उनकी प्रतिभा की पहचान करके अपनी फिल्म ‘बेवफा सनम’ में पाश्र्वगायक के रूप में काम करने का मौका दिया। इस फिल्म में उनके गाए गीत ‘अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का..’ का उन दिनों श्रोताओ के बीच क्रेज बन गया।

Read More ‘हीरामंडी‘ के 2 साल पूरे : ताहा शाह बदुशा ने ओवरनाइट सक्सेस की बजाय छोटे-छोटे कदमों से पाई बड़ी सफलता, भंसाली की सीरीज बनी करियर का बड़ा टर्निंग पॉइंट

फिल्म और गीत की सफलता के बाद वह पाश्र्वगायक के रूप में फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो गए। ‘बेवफा सनम’ की सफलता के बाद सोनू निगम को कई अच्छी फिल्मों के प्रस्ताव मिलने शुरू हो गए, जिनमें ‘दिल से सोल्जर ’, ‘आ अब लौट चले’, ‘सरफरोश’, ‘हसीना मान जाएगी’ और ‘ताल’ जैसी बड़े बजट की फिल्में शामिल थी। इन फिल्मों की सफलता के बाद उन्होंने सफलता की नई बुलंदियों को छुआ और एक से बढ़कर एक गीत गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया ।

Read More ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान की खास एंट्री : जीवा महाले के किरदार में दिखे अभिनेता, सोशल मीडिया पर लुक हुआ वायरल

 

Read More कांतारा मिमिक्री मामला : रणवीर सिंह पर दर्ज एफआईआर रद्द, बिना शर्त माफी मांगी

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भीषण गर्मी में परिंदों के दाना और पानी के लिए चलाया अभियान, सिटीपार्क में बांधे पंछियों के लिए 51 परिन्डे भीषण गर्मी में परिंदों के दाना और पानी के लिए चलाया अभियान, सिटीपार्क में बांधे पंछियों के लिए 51 परिन्डे
मानव समाज सेवा संस्थान राजस्थान, फ़िटयोग एवं जयपुर रनर्स क्लब द्वारा मानसरोवर स्थित सिटीपार्क में परिंदों के लिए 51 परिंडे...
पंजाब के मुख्यमंत्री पर नशे से जुड़े आरोप लगना दुर्भाग्यपूर्ण : विधानसभा में नशे में पहुंचे थे मान, कांग्रेस सांसद तिवारी ने मांगा आरोपों पर जवाब
फिर एलन कोचिंग स्टूडेंट की मौत, 3 मई को था एग्जाम
आधुनिक तकनीक से सशक्त हो रहा राजस्थान का किसान, मुख्यमंत्री ने कहा- कृषि क्षेत्र में हो रहा यह परिवर्तन विकसित प्रदेश की मजबूत नींव तैयार कर रहा
नए कलेवर में श्याम मसाला : प्रीति जिंटा बनीं ब्रांड एम्बेसडर, देशभर में विस्तार की तैयारी
देश का पहला बैरियर रहित टोल सिस्टम शुरू : ऑटोमैटिक तरीके से होगी नम्बर प्लेट की पहचान, गडकरी ने कहा- सफर होगा तेज और आसान
उपभोक्ताओं की सेहत की सुरक्षा के लिए बड़ी कार्रवाई : खाद्य सुरक्षा मानदंडों के उल्लंघन पर ई-कॉमर्स पर 6 लाख का जुर्माना, उपभोक्ता की शिकायतों के बाद उठाया कदम