तापसी पन्नू हैं 'फिर आई हसीन दिलरुबा' के साथ OTT पर हिंदी सीक्वल मूवी देने वाली एक्ट्रेस

तापसी पन्नू हैं 'फिर आई हसीन दिलरुबा' के साथ OTT पर हिंदी सीक्वल मूवी देने वाली एक्ट्रेस

तापसी पन्नू अपनी फिल्म 'फिर आई हसीन दिलरुबा' से फिर से सुर्खियां बटोर रही हैं, जो ओटीटी पर सीक्वल के रूप में बनने वाली इकलौती हिंदी फिल्म है।

मुंबई। तापसी पन्नू अपनी फिल्म 'फिर आई हसीन दिलरुबा' से फिर से सुर्खियां बटोर रही हैं, जो ओटीटी पर सीक्वल के रूप में बनने वाली इकलौती हिंदी फिल्म है। यह सीक्वल दिखाता है कि आज फीमेल लेड फिल्में कितनी जरूरी हैं और एक टॉप एक्ट्रेस के रूप में यह तापसी के टेलेंट को हाईलाइट कर रही है कि किस तरह से वह एक सफल फ्रेंचाइजी का नेतृत्व कर सकती हैं।

हम हर महीने टॉप प्लेटफार्मों पर कई ओरिजनल ओटीटी फिल्में और नई रिलीज़ देखते हैं, लेकिन हम इन फिल्मों के सीक्वल क्यों नहीं देखते हैं, जैसा कि वेब सीरीज के लिए देखने मिलता है? इस माइलस्टोन ने तापसी को अपनी पीढ़ी की एकमात्र महिला स्टार बना दिया है जो एक सफल फिल्म फ्रेंचाइजी लीड करके बहुत सारी तारीफ हासिल की है।

अगस्त का महीना तापसी के लिए बहुत अहम है, क्योंकि इस महीने उनकी दो बड़ी फ़िल्में रिलीज़ होने वाली हैं, "फिर आई हसीन दिलरुबा" और "खेल खेल में", जो सिर्फ़ एक हफ़्ते के अंतर में रिलीज़ होने वाली हैं। साथ ही, 1 अगस्त को तापसी का बर्थडे भी आता है, जिसकी वजह से यह महीना उनके और उनके फैंस के लिए ट्रिपल सेलिब्रेशन वाला बन गया है।

तापसी का करियर उनकी वर्सेटिलिटी और स्मार्ट फिल्म चॉइस को दर्शाता है। डंकी, बदला, पिंक, बेबी, जुड़वा 2, मिशन मंगल, सांड की आंख और थप्पड़ जैसी फिल्मों में उनकी परफॉर्मेंस ने उनके शानदार एक्टिंग स्किल और काम के लिए उनकी डेडीकेशन पर भी रोशनी डाली है। अलग - अलग जॉनर में मजबूत परफॉर्मेंस देने के उनके टेलेंट ने उन्हें बॉलीवुड की मोस्ट बैंकबल स्टार्स में से एक बना दिया है।

Read More रॉयल राजस्थान की रॉयल बेटियां : देश से दुनिया तक गूंजता नाम, ग्लैमर के मंच पर आत्मविश्वास की चमक

जहां सभी फिर आई हसीन दिलरुबा का इंतजार कर रहे हैं, वहीं तापसी पन्नू फीमेल लेड  फिल्मों के लिए नए स्टैंडर्ड सेट कर रही हैं। तो तैयार हो जाइए तापसी पन्नू के महीने अगस्त के लिए।

Read More विक्रम भट्ट का खुलासा : जेल में तेज बुखार में तड़पते रहे फिल्ममेकर, इलाज में हुई लापरवाही, 30 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में हुई थी जेल

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा
स्वच्छता के क्षेत्र में प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के उद्देश्य से स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के तहत वर्ष 2026–27...
प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्र शेखर की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि : उनके आदर्शों के प्रति नए सिरे से प्रतिबद्धता का किया आह्वान, बताया परिपूर्ण जन नेता
सर्गेई लावरोव ने की कूटनीतिक रवैये की आलोचना, बोले- वादाखिलाफी की आदत छोड़ बातचीत को प्राथमिकता दे अमेरिका, अंतरराष्ट्रीय समझौतों के उल्लंघन का लगाया आरोप
निम्स मेडिकल कॉलेज को बड़ी सफलता: 5 घंटे चली जटिल सर्जरी, 15 वर्षीय बच्चे को मिला नया जीवन
दो दिवसीय चुनावी दौरे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सिलीगुड़ी-कोलकाता में कई कार्यक्रम
आरएएस परीक्षा 2024 : साक्षात्कार आज होंगे सम्पन्न, देर रात तक नतीजों की उम्मीद
लगातार तीसरी बार राज्यसभा के उप सभापति चुने गए हरिवंश : पीएम मोदी और खरगे ने दी बधाई, कहा-सदन का आपके प्रति गहरा विश्वास