फिल्म डाकू महाराज हिंदी में 24 जनवरी को होगी रिलीज, तेलुगु के बाद अब हिंदी सिनेमा पर बिखेरेगी अपना जलवा

नंदमुरी बालकृष्ण, बॉबी देओल और उर्वशी रौतेला स्टारकास्ट में

फिल्म डाकू महाराज हिंदी में 24 जनवरी को होगी रिलीज, तेलुगु के बाद अब हिंदी सिनेमा पर बिखेरेगी अपना जलवा

नंदमुरी बालकृष्ण, बॉबी देओल और उर्वशी रौतेला की फिल्म डाकू महाराज हिंदी में 24 जनवरी को रिलीज होगी।

मुंबई। नंदमुरी बालकृष्ण, बॉबी देओल और उर्वशी रौतेला की फिल्म डाकू महाराज हिंदी में 24 जनवरी को रिलीज होगी। तेलुगु सिनेमा प्रेमियों का दिल जीतने के बाद, डाकू महाराज अब हिंदी भाषी क्षेत्र में भी अपनी छाप छोडऩे के लिए तैयार हैं। नंदमुरी बालकृष्ण की मुख्य भूमिका वाली मसाला एंटरटेनर का हिंदी संस्करण जल्द ही हिंदी भाषा में रिलीज किया जाएगा। सिथारा एंटरटेनमेंट और श्रीकारा स्टूडियोज, फॉच्र्यून फोर सिनेमा के सहयोग से आदित्य भाटिया और अतुल राजानी  प्रस्तुत, बॉबी कोली निर्देशित पैन इंडिया इस फिल्म के हिंदी रिलीज का प्रबंधन और वितरण जय विरात्रा एंटरटेनमेंट लिमिटेड (जेवीईएल) की ओर से किया जा रहा है।

बॉक्स ऑफिस पर अपनी शानदार सफलता के बाद, डाकू महाराज के निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर 24 जनवरी को हिंदी डब में इसकी अखिल भारतीय रिलीज की घोषणा की है। डाकू महाराज ने पहले ही एक बड़ी सफलता के रूप में अपनी जगह पक्की कर ली है। एक्शन से भरपूर इस मनोरंजक फिल्म को दर्शकों और प्रदर्शकों से जबरदस्त प्यार मिला, जिससे पूरे भारत में इसके व्यापक रिलीज की मांग बढ़ गई। अपनी मनोरंजक कहानी, दमदार एक्शन सीक्वेंस और शानदार अभिनय के साथ, डाकू महाराज अब पूरे देश में हिंदी भाषी दर्शकों को लुभाने के लिए तैयार है।

हिंदी रिलीज को लेकर अपनी उत्सुकता व्यक्त करते हुए, सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण ने कहा, प्रशंसकों से मिला प्यार और प्रतिक्रिया वाकई बहुत ही शानदार रही है। डाकू महाराज मेरे दिल के बहुत करीब की फिल्म है और मैं रोमांचित हूं कि यह अब पूरे भारत में व्यापक दर्शकों तक पहुंच रही है। मैं हिंदी भाषी प्रशंसकों को बड़े पर्दे पर इस शानदार तमाशे का अनुभव कराने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।

फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने कहा, डाकू महाराज पर काम करना एक अविस्मरणीय यात्रा रही है। फिल्म में एक्शन, ड्रामा और इमोशन्स यूनिवर्सल हैं और मुझे यकीन है कि हिंदी दर्शक भी इसे साउथ के दर्शकों की तरह ही पसंद करेंगे। इस तरह के शानदार सिनेमाई अनुभव का हिस्सा बनना सम्मान की बात है।

Read More जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल : उत्कृष्ट हिंदी फिल्मों और कलाकारों के नामांकन घोषित, प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष

 

Read More रॉयल राजस्थान की रॉयल बेटियां : देश से दुनिया तक गूंजता नाम, ग्लैमर के मंच पर आत्मविश्वास की चमक

Read More शर्वरी और कार्डी बी ने पोल्का-डॉट पोलो ड्रेस में फैशन ट्रेंड का नया अंदाज किया पेश, पोल्का डॉट्स बना सीजन का एक प्रमुख फैशन ट्रेंड

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ