'फिर आई हसीन दिलरुबा' का नया पोस्टर रिलीज

हसीन दिलरूबा का सीक्वल है

'फिर आई हसीन दिलरुबा' का नया पोस्टर रिलीज
इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा गया है, खून को मिटाए ये बारिश, यही है इस कातिलाना इश्क की गुजारिश, फिर आई हसीन दिलरुबा, 09 अगस्त को आ रही है, केवल नेटफ्लिक्स पर।

मुंबई। तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी स्टारर 'फिर आई हसीन दिलरुबा' का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी स्टारर हसीन दिलरुबा, हसीन दिलरूबा का सीक्वल है।

पहले पार्ट का निर्देशन विनील मैथ्यू ने किया था, जबकि दूसरे पार्ट का निर्देशन जयप्रद देसाई ने किया है। फिर आई हसीन दिलरुबा में सनी कौशल और जिमी शेरगिल की भी अहम भूमिका है।इस फिल्म की कहानी वहीं शुरू होती है जहां से हसीन दिलरुबा खत्म हुई थी। निर्माताओं ने फिल्म फिर आई हसीन दिलरूबा के किरदारों की पहली झलक साझा की है। 

पोस्टर में तापसी, सनी कौशल और विक्रांत मैसी नजर आ रहें हैं। तीनों कलाकार बारिश में खड़े नजर आ रहे हैं। सनी कौशल अपने एक हाथ में गुलाब का गुलदस्ता थामे नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा गया है, खून को मिटाए ये बारिश, यही है इस कातिलाना इश्क की गुजारिश, फिर आई हसीन दिलरुबा, 09 अगस्त को आ रही है, केवल नेटफ्लिक्स पर।

फिल्म फिर आई हसीन दिलरुबा को कनिका ढिल्लों ने लिखा है। कनिका फिर आई हसीन दिलरुबा की को-प्रोड्यूसर भी हैं। फिल्म का निर्माण आनंद एल. राय की कलर येलो प्रोडक्शंस और भूषण कुमार की टी-सीरीज फिल्म्स द्वारा किया गया है।

Read More अपारशक्ति खुराना ने इंडस्ट्री में अपने शुरुआती संघर्ष का किया खुलासा, अभिनेता ने कहा- शादी के बाद बदली किस्मत, तब मिलने लगे काम के ऑफर

 

Read More ‘लगान’ के पूरे हुए 25 साल : आमिर खान, आशुतोष गोवारिकर और पूरी टीम ने स्पेशल रीयूनियन स्क्रीनिंग में फिर ताजा की यादें

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

टीसीएस को बड़ा झटका: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका, कंपनी को भरना होगा $16.8 करोड़ का हर्जाना टीसीएस को बड़ा झटका: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका, कंपनी को भरना होगा $16.8 करोड़ का हर्जाना
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने सॉफ्टवेयर तक अवैध पहुंच के मामले में TCS की पुनरीक्षण याचिका खारिज कर दी है। प्रांतीय...
सोमवती अमावस्या पर छोटीकाशी रही भक्ति में लीन : मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी
कर्नाटक में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर बी.के. हरिप्रसाद
हरे निशान में खुले शेयर बाजार, सेंसेक्स 262 अंक की बढ़त के साथ 76,526.77 पर खुला 
जयपुर एयरपोर्ट : उड़ते विमान में यात्री की तबीयत बिगड़ी, जयपुर में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री पकड़ी : 3 गिरफ्तार, 36 किलो तैयार माल जब्त, कीमत 72 करोड़
आज का भविष्यफल