वेबसीरीज द नाइट मैनेजर सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज, जानिए कब और कौनसे प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम
30 जून को रिलीज होगी
बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की वेबसीरीज 'द नाइट मैनेजर सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर स्टारर सीरीज 'द नाइट मैनेजर सीजन 2 डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 30 जून को रिलीज होगी।
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की वेबसीरीज 'द नाइट मैनेजर सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर स्टारर सीरीज 'द नाइट मैनेजर सीजन 2 डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 30 जून को रिलीज होगी।अनिल कपूर इस सीरीज में एक आम्र्स डीलर की भूमिका निभा रहे हैं। वही आदित्य रॉय कपूर एक अंतरराष्ट्रीय आर्म सिंडिकेट के बारे में जानकारी खोजने के लिए के लिए सरकार द्वारा लगाए गए एक एजेंट की भूमिका निभा रहे हैं। द नाइट मैनेजर सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर की शुरुआत आदित्य रॉय कपूर यानी शान से होती है, जो अनिल कपूर यानी शैली की लंका जलाने के लिए आ रहे हैं। अनिल कपूर ने ट्रेलर को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। साथ ही इसके कैप्शन में लिखा है,' शैली की लंका जलाने के लिए, शान है तैयार। सबसे प्रतीक्षित सीजन का समापन यहां है। द नाइट मैनेजर 2 केवल 30 जून से हॉटस्टार पर।'
वेब सीरीज 'द नाइट मैनेजर 2' का निर्देशन प्रियंका घोष और संदीप मोदी ने मिलकर किया है। यह इसी नाम की जो जॉन ले कार्रे की 'द नाइट मैनेजर' का हिंदी रूपांतरण है। ङ्क्षहदी वेब सीरीज में आदित्य रॉय कपूर और अनिल कपूर के अलावा शोभिता धुलिपाला, तिलोत्तमा शोम, सास्वता चटर्जी और रवि बहल जैसे भी प्रमुख भूमिकाएं निभाते नजर आएंगे।

Comment List