दुनिया को परमाणु युद्ध से बचाने की तैयारी, ट्रम्प ने बताया क्या हुई बात

पुतिन-जिनपिंग से रिश्ते अच्छे

दुनिया को परमाणु युद्ध से बचाने की तैयारी, ट्रम्प ने बताया क्या हुई बात
ट्रम्प ने अमेरिका, रूस और चीन को दुनिया की सबसे ताकतवर तकनीकी शक्तियां बताया। उन्होंने पुतिन और जिनपिंग के साथ परमाणु जोखिम घटाने, ईरान को परमाणु हथियारों से रोकने और यूक्रेन युद्ध पर चर्चा का दावा किया। ट्रम्प के मुताबिक, चीन पहली बार परमाणु जोखिमों पर त्रिपक्षीय बातचीत को राजी हुआ। चीन के साथ व्यापक समझौते को भी उन्होंने बड़ी उपलब्धि बताया।

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिका, रूस और चीन को तकनीक रूप से विश्व का सबसे उन्नत देश करार दिया। ट्रम्प ने एक ब्रीफिंग में कहा, विश्व के तीन सबसे महत्वपूर्ण और शक्तिशाली देश विशेषकर जो तकनीकी रूप से विश्व में सबसे मजबूत हैं। उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ हुई इस बैठक को कई वर्षों के सबसे महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलनों में से एक बताया। उन्होंने आगे कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ उनके अच्छे संबंधों के कारण अमेरिका सुरक्षित है।

उन्होंने इस बात पर बल दिया कि अमेरिका परमाणु हथियारों से विश्व को नष्ट नहीं होने देगा क्योंकि इसमें कोई भी विजेता नहीं हो सकता। अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा, पहली बार, चीन परमाणु जोखिमों को कम करने पर त्रिपक्षीय चर्चा करने के लिए सहमत हुआ है। ट्रम्प ने कहा कि उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से इस बात पर भी चर्चा की है कि ईरान के पास कभी भी परमाणु हथियार न हों। उन्होंने आगे कहा कि अपनी त्रिपक्षीय बैठक के दौरान यूक्रेन संघर्ष पर चर्चा करने में काफी समय लगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस बात पर बल दिया कि वह किसी समझौते पर पहुंचने से पहले यूक्रेन के लिए सुरक्षा गारंटियों पर चर्चा नहीं करना चाहते। ट्रंप ने एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) शिखर सम्मेलन के आर्थिक नतीजों पर भी टिप्पणी की। उन्होंने दावा किया कि चीन के साथ एक बहुत व्यापक समझौता हुआ है जो दोनों देशों के लिए बहुत ही अच्छा साबित होने वाला है।

 

Tags: trump

Post Comment

Comment List

Latest News

मणिपुर में पहले हिंसा, अब जहरीली शराब उजाड़ रही घर; राहुल गांधी ने भाजपा सरकार को घेरा मणिपुर में पहले हिंसा, अब जहरीली शराब उजाड़ रही घर; राहुल गांधी ने भाजपा सरकार को घेरा
जहरीली शराब से हुई मौतों पर राहुल गांधी ने दुख जताते हुए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया...
ट्रेन में वेटिंग से मिलेगी राहत, जयपुर-बांद्रा स्पेशल में बढ़ेंगे कोच
निकाय में जीत का जश्न भी नहीं भूली भाजपा, पंचायतों में हार ने उड़ाए होश!
कांग्रेस के 14 पंचायत समितियों में बोर्ड : युवा चेहरे पर दांव लगाने की तैयारी, आरएलपी ने 14 फीसदी वोट लेकर मुकाबले को बनाया दिलचस्प
घग्गर नदी में जहर घोल रहा सिस्टम : हरियाणा में 44 सीवरेज प्लांट फेल, सैलजा ने सरकार से मांगा जवाब
नक्सलियों के इलाके में छिपा था इनामी तस्कर, राजस्थान पुलिस ने दबोचा
कार्यक्रम ‘गुलदस्ता : ए सिम्फनी ऑफ मूड्स’ 28 नवंबर को, 17 गायिकाएं बिखेरेंगी सुरों के रंग