अजमेर: 2 दलाल 2 लाख रुपए की रिश्वत के साथ गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पार्षद पति फरार

अजमेर: 2 दलाल 2 लाख रुपए की रिश्वत के साथ गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पार्षद पति फरार
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने अजमेर नगर निगम की एक पार्षद के पति के 2 दलालों को 2 लाख रुपए की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है। वार्ड संख्या 41 से भाजपा महिला पार्षद नीतू मिश्रा के पति रंजन शर्मा ने परिवादी की पुश्तैनी भूमि के समतलीकरण मामले में धमकाते हुए पहले तो काम रुकवाया फिर अपने दलालों के जरिए 50 लाख रुपए रिश्वत की मांग की।

अजमेर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने अजमेर नगर निगम की एक पार्षद के पति के 2 दलालों को 2 लाख रुपए की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है। अजमेर में ब्यूरो के उपाध्यक्ष पारसमल ने बताया कि वार्ड संख्या 41 से भाजपा महिला पार्षद नीतू मिश्रा के पति रंजन शर्मा ने शहर के जॉसगंज क्षेत्र में एक पुश्तैनी भूमि के समतलीकरण मामले में पत्नी के पार्षद के नाम पर धमकाते हुए पहले तो काम रुकवाया फिर अपने दलालों के जरिए 50 लाख रुपए रिश्वत की मांग की।

उन्होंने बताया कि 1 जुलाई को 40 लाख रुपए में सौदा तय हुआ तथा प्रथम किश्त के रूप में 5 लाख रुपए दिए जाने तय किए गए। परिवादी की शिकायत के बाद ब्यूरो टीम ने बुधवार को दलाल किशन खंडेलवाल एवं देवेंद्र सिंह को राजकीय महाविद्यालय चौराहे से 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो की कार्रवाई के बाद रंजन शर्मा फरार हो गए। उनके घर पर तलाशी ली गई। 

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान : 9 जून को जयपुर प्रथम जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों में विशेष आयोजन प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान : 9 जून को जयपुर प्रथम जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों में विशेष आयोजन
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के 10 वर्ष पूरे होने पर 9 जून को जयपुर प्रथम जिले के सभी चिकित्सा...
सुरजेवाला का केंद्र पर निशाना: भाजपा ने राज्यसभा सीट न देकर किया देवेगौड़ा का अपमान, बोले- कुमारस्वामी द्वारा इस व्यवहार को स्वीकार करना आश्चर्यजनक
शी जिनपिंग का उत्तर कोरिया दौरा: प्योंगयांग पहुंचे चीनी राष्ट्रपति, किम जोंग उन ने हवाई अड्डे पर किया स्वागत
राज्यसभा चुनाव: भाजपा उम्मीदवार शारदा देवी ने किया मणिपुर से नामांकन दाखिल, महिला सशक्तीकरण और अखंडता का लिया संकल्प
लाइसेंस नियमों में बड़ा बदलाव: 50 साल की उम्र तक वैध होगा ड्राइविंग लाइसेंस, ऑनलाइन होंगी RTO सेवाएं
सोशल मीडिया पर वायरल शावकों की तस्वीरों पर रणथम्भौर प्रशासन का स्पष्टीकरण, फर्जी व भ्रामक सामग्री से सावधान रहने की अपील
पटना से गायब खान सर! SIT की ताबड़तोड़ रेड जारी, फायरिंग विवाद और फायर ऑडिट रिपोर्ट से बढ़ीं मुश्किलें