मंत्रिमंडल विस्तार पर निर्णय हाईकमान और सरकार को लेना है-पायलट

मंत्रिमंडल विस्तार पर निर्णय हाईकमान और सरकार को लेना है-पायलट
उदयपुर दौरे के दौरान अजमेर के नसीराबाद में पायलट की खरी-खरी

जयपुर। पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने बुधवार को उदयपुर दौरे के दौरान अजमेर के नसीराबाद में मीडिया से रूबरू होते हुए मंत्रिमंडल विस्तार पर कहा कि जो भी निर्णय लेना है, वह हाईकमान और सरकार को लेना है। भाजपा का जो कुशासन देश में चल रहा है महंगाई है, बेरोजगारी है, किसान परेशान है। उसके खिलाफ सारे कांग्रेस जन और कार्यकर्ता एकजुट होकर एक मुहिम छेड़े, ताकि केंद्र सरकार की नींद खुले और जनता को कुछ राहत देने का काम केंद्र की सरकार करें। इस काम में हम लगे हुए हैं। 14 से 19 हमारी पार्टी का अभियान चल रहा है। गांव ढाणी हम जा रहे हैं। हम लोगों को जागरूक कर रहे हैं। पेट्रोल और गैस सिलेंडर हर कीमत आसमान छू रही है। उसका कोई निराकरण नहीं हो रहा। उद्घाटन हो रहे हैं,भाषण हो रहे हैं और जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। उसको संभालने वाला कोई है नहीं। उस तरफ जनता का ध्यान हम  आकर्षित कर रहे हैं और सफलता हमको मिल रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

माता-पिता के रिश्ते पर बयान से मचे विवाद के बीच राहुल गांधी का BJP पर पलटवार, बोले- 'वे नफरत के जाल में फंसे हैं' माता-पिता के रिश्ते पर बयान से मचे विवाद के बीच राहुल गांधी का BJP पर पलटवार, बोले- 'वे नफरत के जाल में फंसे हैं'
माता-पिता के रिश्ते से जुड़े बयान पर उपजे विवाद के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी और...
अजमेर में कैबिनों की आड़ में चल रहे जुआ-सट्टे का पर्दाफाश, 10 जुआरी गिरफ्तार
समावेशी शिक्षा का 30 मिनट का मॉड्यूल स्कूल स्टाफ को दिखाना अनिवार्य, 3 दिसंबर तक पूरी करनी होगी प्रक्रिया 
एआई और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में कर्नाटक लगाएगा बड़ी छलांग, 23 हजार करोड़ रुपये से अधिक का होगा निवेश
केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने राज्यसभा की सदस्यता की ली शपथ, मध्यप्रदेश से निर्विरोध चुने गए
कुशालपुरा गांव को मिली पहली किन्नर सरपंच, मनीषा बाई ने 301 मतों से दर्ज की शानदार जीत
ईरान से जंग पर नया संदेश, वेंस बोले- नहीं बनने देंगे अनंत युद्ध