गारंटी देकर गरीबोें के साथ विश्वासघात करना कांग्रेस की पुरानी आदत - मोदी

आज पूरी दुनिया में भारत का यशगान हो रहा है

गारंटी देकर गरीबोें के साथ विश्वासघात करना कांग्रेस की पुरानी आदत - मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर गांरटी देना उसकी पुरानी आदत और सिर्फ झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा है कि उसने केवल गारंटी देकर गरीबों के साथ विश्वासघात किया है

अजमेर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर गांरटी देना उसकी पुरानी आदत और सिर्फ झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा है कि उसने केवल गारंटी देकर गरीबों के साथ विश्वासघात किया है जबकि केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के पिछले नौ साल देशवासियो की सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहे है और आज पूरी दुनिया में भारत का यशगान हो रहा है।

मोदी उनकी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर आज यहां आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सिर्फ जूठ बोलना आता है और आज भी कांग्रेस यही ही कर रही है। उन्होंने कहा कि इस सभा से पहले उन्हें तीर्थराज पुष्कार जाने का सौभाग्य मिला। शास्त्रों में ब्रह्माजी को पृथ्वी का रचियता कहा गया और उनके आशीर्वाद से आज भारत में नव निर्माण का दौर चल रहा है और राजग सरकार के नौ साल भी पूरे हो गए। भाजप सरकार के ये नौ साल देशवासियो की सेवा के रहे है, यह नौ साल सुशासन के रहे है एवं गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहे है।

उन्होंने कहा कि देश में वर्ष 2014 में सबका साथ सबका विकास के नये संकल्प का आह्वान किया गया था इसमें राजस्थान ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। वर्ष 2014 से पहले देश में क्या स्थिति थी, पूरे देश में जनता भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़क पर उतरी हुई थी। बडे बड़े शहरों में आये दिन आंतकवादी हमले होते थे। कांग्रेस सरकार सीमा पर सड़के बनाने में भी डरती थी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के विरुद्ध अपराध चरम पर थे। कांग्रेस सरकार रिमोट कंटोल से चल रही थी। निर्णय नहीं होते थे। नीतियां चौपट थी और निवेश हो नहीं रहा था । युवाओं के सामने अंधकार था। कांग्रेस सरकार जनता से वोट लेकर जनता को ही कोस रही थी।

मोदी ने कहा कि घोर निराशा के माहौल में वर्ष 2014 में जनता ने अपने एक वोट से विकास के विश्वास में बदल दिया। आज पूरी दुनिया में भारत का यशगान हो रहा है। आज दुनिया के बड़े बड़े विशेषज्ञ बोल रहे है कि भारत अति गरीबी को समाप्त करने के बहुत निकट है। आखिर यह बदलाव आया कैसे , इसका जवाब है, सबका साथ सबका साथ और वंचितों को वरीयता।  

Read More पुलिस की बड़ी कार्रवाई : मंदिरों में चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, 1.25 किलो चांदी के छत्र बरामद

Post Comment

Comment List

Latest News

रोड चालान राजस्व और ओवरलोड कार्रवाई में आरटीओ प्रथम प्रदेश में अव्वल, 18 हजार से अधिक मामलों में कार्रवाई रोड चालान राजस्व और ओवरलोड कार्रवाई में आरटीओ प्रथम प्रदेश में अव्वल, 18 हजार से अधिक मामलों में कार्रवाई
रोड चालान राजस्व व ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई के मामले में जयपुर आरटीओ प्रथम ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान...
बर्लिन पहुंचे राहुल गांधी, ओवरसीज कांग्रेस ने किया जोरदार स्वागत, प्रवासी भारतीयों से करेंगे संवाद
53 वर्ष के हुए जॉन अब्राहम : मॉडलिंग से की करियर की शुरूआत, जानें अभिनेता से निर्माता बनने तक के सफर के बारे में 
पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हरिदेव जोशी को विधानसभा में दी गई पुष्पांजलि, वासुदेव देवनानी ने कहा- राजस्थान की राजनीति के सशक्त स्तंभ और अनुभवी जननेता थे हरिदेव जोशी
पीएम मोदी ने सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किए जाने पर इथियोपिया सरकार का आभार व्यक्त किया, बोलें-मेरे लिए बहुत गर्व की बात
आरजीएचएस अधिकृत केमिस्टों छह महीने से नहीं हुआ भुगतान, सरकार से लगाई गुहार
दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, कल से 50 प्रतिशत कर्मचारी करेंगे घर से काम, जानें पूरा मामला