कांग्रेस 85% कमीशन वाली पार्टी : मोदी

पीएम ने ब्रह्मा मंदिर में की पूजा-अर्चना, अजमेर में कांग्रेस पर जमकर बरसे

कांग्रेस 85% कमीशन वाली पार्टी : मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस लूट में भेदभाव नहीं करती है। वर्ष 2014 से पहले जनता भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़कों पर उतरी हुई थी।

अजमेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को 85 प्रतिशत कमीशन वाली पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री रहते हुए कहा था केन्द्र सरकार जनता के लिए एक रुपया भेजती है तो जनता तक 15 पैसे ही पहुंचते हैं। मोदी ने केन्द्र में भाजपा सरकार के नौ साल पूरे होने पर अजमेर से महा जनसम्पर्क अभियान की शुरुआत की। कायड़ विश्राम स्थली में आमसभा को सम्बोधित करने से पहले मोदी पुष्कर पहुंंचे। जहां उन्होंने ब्रह्मा मंदिर में पूजा-अर्चना की। 

कांग्रेस लूट में भी भेदभाव नहीं करती
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस लूट में भेदभाव नहीं करती है। वर्ष 2014 से पहले जनता भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़कों पर उतरी हुई थी। देश के बड़े-बड़े शहरों में आए दिन आतंकी हमले होते थे। कांग्रेस सरकार सीमा पर सड़कें बनाने से भी डरती थी। सरकार रिमोट कंट्रोल से चल रही थी। वर्ष 2018 में कांग्रेस ने किसानों का कर्जा माफ करने का वादा किया था लेकिन यह वादा आज तक पूरा नहीं हुआ। वर्ष 2014 से पहले घोर निराशा का माहौल था। लेकिन वर्ष 2014 में जनता ने विकास के विश्वास पर बटन दबाया। आज पूरी दुनिया में भारत को यशोगान हो रहा है। आज दुनिया के बड़े-बड़े एक्सपर्ट यह कह रहे हैं कि भारत अतिगरीबी से मुक्त होने के बहुत निकट है।

देश के नवनिर्माण का दौर
मोदी ने कहा, भारत के नवनिर्माण का दौर है। केन्द्र में एनडीए सरकार के नौ साल भी पूरे हो रहे हैं। भाजपा सरकार के नौ साल देशवासियों को समर्पित रहे हैं। यह नौ साल सुशासन के, गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित रहे हैं।  

अगर कांगे्रस सरकार होती तो...
मोदी ने कहा कि केन्द्र सरकार ने नौ सालों में देश के नौ करोड़ घरों तक पानी का कनेक्शन पहुुंचाया। कांग्रेस ने 60 साल में 14 करोड़ पेयजल कनेक्शन दिए। यदि कांग्रेस सरकार होती तो नौ करोड़ पेयजल कनेक्शन देने में 20 साल लगते।

Read More ज्योति हत्याकांड : प्रेम और साजिश का खौफनाक अंत, दोनों आरोपियों को उम्रकैद

गरीबी हटाओ का नारा विश्वासघात
कांग्रेस ने 50 साल पहले गरीबी हटाओ का नारा दिया था। कांग्रेस का यह नारा देश के साथ सबसे बड़ा विश्वासघात था। लेकिन भाजपा ने इस दिशा में काम किया। अब पूरी दुनिया कह रही है कि भारत अति गरीबी दूर करने के बहुत निकट है। कांग्रेस ने वन रैंक-वन पेंशन के नाम पूर्व सैनिकों के साथ धोखा किया था।

Read More मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई निवेशकों से किया अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान, कहा- भारत में कई क्षेत्रों में व्यापक अवसर

यह दशक भारत का 
मोदी ने कहा कि यह दशक भारत का दशक है। वर्ष 2030 तक हाईवे, रेलवे, एयरलाइन, फाइबर सहित विभिन्न क्षेत्रों में सबसे बेहतर काम होगा। 

Read More चलती कार में पीछे से ट्रेलर ने मारी टक्कर : दो की मौत, एक गंभीर घायल

महिलाओं के साथ विश्वासघात 
मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने देश की करोड़ों महिलाओं और बच्चों के साथ विश्वासघात किया। कांग्रेस के शासन में 60 साल के दौरान देश की 60 प्रतिशत महिलाओं को बच्चों का ही टीकाकरण हुआ।

मंच पर इन्हें मिली जगह
मंच पर लगाए गए पोस्टर पर पीएम मोदी के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ को जगह मिली। जबकि मंच पर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल, कैलाश चौधरी, राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा, राजेन्द्र गहलोत, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सीआर चौधरी, राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, सह प्रभारी विजया राहटकर, सांसद दीया कुमारी, भागीरथ चौधरी, सुखबीर सिंह जौनपुरिया, विधायक अनिता भदेल, वासुदेव देवनानी, रामस्वरूप लाम्बा, शहर अध्यक्ष रमेश सोनी, देहात अध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा मौजूद रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

रोडवेज की 144 नई एक्सप्रेस ब्लू लाइन बसें डिपो को आवंटित, कोटा को मिली सबसे अधिक बसें रोडवेज की 144 नई एक्सप्रेस ब्लू लाइन बसें डिपो को आवंटित, कोटा को मिली सबसे अधिक बसें
राजस्थान रोडवेज प्रशासन ने हाल ही में खरीदी गई 144 नई एक्सप्रेस ब्लू लाइन बसों का विभिन्न डिपो में आवंटन।...
जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला केवल भ्रष्टाचार नहीं हिंदुओं की आस्था पर हमला, जनता के मुद्दों को पूरी ताकत से उठाएंगे : वेणुगोपाल 
अराघची का दावा: होर्मुज़ का हमेशा से रक्षक रहा ईरान, ट्रंप का 20% टोल बहुत ज़्यादा 
चंडीगढ़ में युवक की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़ : साइकिल पर शव ले जाते दिखे 2 युवक, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
जयपुर: मनमाने स्थानांतरणों के विरोध में वन कर्मचारियों का प्रदर्शन, 15 जुलाई से अनशन की चेतावनी
कैंसर सर्जरी में नई क्रांति : एआई, 3डी प्रिंटिंग और माइक्रोवैस्कुलर तकनीक से मरीजों को मिल रहा नया जीवन