अंतरराष्ट्रीय तनाव का असर : कमर्शियल सिलेंडर की किल्लत होने से शादी विवाह के लिए रसद विभाग में होने लगे सिलेंडर के लिए आवेदन, जानें पूरा मामला  

ग्रामीण क्षेत्रों में दो गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाए जा रहे

अंतरराष्ट्रीय तनाव का असर : कमर्शियल सिलेंडर की किल्लत होने से शादी विवाह के लिए रसद विभाग में होने लगे सिलेंडर के लिए आवेदन, जानें पूरा मामला  
अंतरराष्ट्रीय तनाव के कारण गैस सिलेंडर की किल्लत बनी हुई, शादी और आयोजनों पर असर पड़ रहा। जिला रसद अधिकारी को रोज आवेदन मिल रहे। आखातीज और पीपल पूनम के चलते मांग बढ़ी। नियम अनुसार शहरी क्षेत्रों में प्रति जोड़ा तीन और ग्रामीण में दो सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे।

अजमेर। अमेरिका, ईरान और इजरायल के बीच चले युद्ध के कारण भारत में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्ल्त अभी भी दूर नहीं हो सकी है। अजमेर में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में शादी ब्याह और अन्य आयोजनों के दौरान गैस सिलेंडर की आवश्यकता पर जिला रसद अधिकारी के समक्ष प्रतिदिन आवेदन किए जा रहे हैं। शुक्रवार को ही पीसांगन के कुमावत समाज द्वारा सामूहिक विवाह समारोह 3 मई को आयोजित करने का सामूहिक विवाह समिति के लेटर हेड पर नियम अनुसार गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने का प्रार्थना पत्र जिला रसद अधिकारी मोनिका जाखड़ को दिया है।

जाखड़ ने बताया कि आखातीज और आगामी दिनों में आने वाले पीपल पूनम पर अबुज विवाह के सावे होने के कारण प्रतिदिन गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के प्रार्थना पत्र मिल रहे हैं। प्रार्थना पत्र उन्हें आवेदकों से स्वीकार किया जा रहे हैं, जो प्रार्थना पत्र के साथ विवाह समारोह समिति का लेटर हेड अथवा विवाह का निमंत्रण पत्र साथ में चस्पा कर रहा है। उल्लेखनीय की अजमेर शहरी क्षेत्र में एक जोड़ा शादी पर तीन गैस सिलेंडर और ग्रामीण क्षेत्रों में दो गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।

 

Read More फिट इंडिया अभियान: आरपीएफ जवानों ने निकाली ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली, आमजन को दिया हेल्थ मंत्र

 

 

Read More अजमेर में दर्दनाक हादसा या साजिश? स्कॉर्पियो में जिंदा जले पूर्व सरपंच परिवार के चार सदस्य

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस
झारखंड कांग्रेस ने मीडिया विंग को मजबूत करने के लिए प्रवक्ताओं और पैनलिस्टों को 6 महीने की परिवीक्षा (प्रोबेशन) अवधि...
राज निवेश पोर्टल पर एक माह में 6,103 आवेदनों को मंजूरी, निवेशकों की पहली पसंद बन रहा राजस्थान
ज्वैलर्स एसोसिएशन जयपुर के अवॉर्ड समारोह में शामिल होंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
नाहरगढ़ की बावड़ियों को संवारने उतरे युवा, स्वच्छता अभियान में जुटे पर्यटन जगत के प्रतिनिधि
अमेरिकी रक्षा सब्सिडी का युग समाप्त: हेगसेथ की दोटूक, बोले- हमें साझेदारों की जरूरत है, न कि संरक्षित राज्यों की
10 सर्कुलर रोड विवाद: राजद बोला- विपक्ष का अपमान कर रही सरकार, नियमों की मनमानी व्याख्या करने का लगाया आरोप
रेलवे भर्ती बोर्ड : टेक्निशियन ग्रेड-3 का परीक्षा परिणाम जल्द होगा जारी, 139 पदों के लिए अभ्यर्थियों की नजरें परिणाम पर