ममता हुई कलंकित : लालन-पालन में लाचार मां ने 3 वर्षीय बेटी को आनासागर झील में फेंका

गहरी नींद में सो गई तो उसे झील में धकेल दिया

ममता हुई कलंकित : लालन-पालन में लाचार मां ने 3 वर्षीय बेटी को आनासागर झील में फेंका
उनसे रात के समय में यूं सड़क पर घूमने का कारण पूछा तो युवक ने अपना नाम अल्केश गुप्ता व महिला ने अंजलि सिंह उर्फ प्रिया निवासी बनारस हाल किराएदार जटिया हिल्स बताया।

अजमेर। एक कलियुगी मां ने बुधवार तड़के ममता को शर्मसार कर 3 वर्षीय बेटी को आनासागर झील में फेंक कर हत्या कर दी। उसने हत्या करने के बाद पुलिस को गुमराह करने का भरसक प्रयास किया। लेकिन क्रिश्चियनगंज थाना पुलिस ने चंद घंटे में ही मामले का खुलासा कर मां को गिरफ्तार कर लिया। उसने लालन-पालन करने में असक्षम होने के कारण हत्या करना बताया है। उससे मामले में पूछताछ की जा रही है। पुलिस उप अधीक्षक (अजमेर उत्तर) रूद्र प्रकाश शर्मा ने बताया कि क्रिश्चियनगंज हैडकांस्टेबल गोविन्द शर्मा सुबह 4 बजे गश्त करते हुए वैशाली नगर से बजरंगगढ़ की ओर जा रहे थे।

स्कैचर शौरूम के पास सामने एक पुरुष व महिला पैदल आ रहे थे। उनसे रात के समय में यूं सड़क पर घूमने का कारण पूछा तो युवक ने अपना नाम अल्केश गुप्ता व महिला ने अंजलि सिंह उर्फ प्रिया निवासी बनारस हाल किराएदार जटिया हिल्स बताया। उसने बताया कि अल्केश के साथ लिव-इन में रहती है। अल्केश सिटी हॉस्पिटल के सामने ललित किचन पर काम करता है। उसने बताया कि मैं रोजाना की तरह मेरी 3 वर्षीय बेटी काव्या सिंह उर्फ आरू के साथ पैदल घर से अल्केश के पास आ रही थी। लगभग रात 10 बजे के आसपास हॉस्पिटल के पीछे नाले की पुलिया के पास से मेरी बेटी अचानक गायब हो गई। जिसकी रातभर तलाश की। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। आप उसे तलाश कराने का प्रयास करें। 

पालने के लिए पैसा नहीं तो मार दिया
पुलिस पूछताछ में अंजलि ने बताया कि पति राजू से कुछ समय से पारिवारिक विवाद होने के कारण वह उसे छोड़कर अलग रहने लगी। इस दौरान उसकी आर्थिक स्थिति बहुत ज्यादा खराब हो गई। इससे बच्ची का लालन-पालन करने में उसे बहुत ज्यादा परेशानी होने लगी। इससे वह मानसिक रूप से अवसाद में रहने लगी। इसलिए उसने बच्ची को मारने की साजिश रच डाली। आनासागर चौपाटी के आगे नई रैलिंग के यहां पहले बेटी को सुलाया। जब वह गहरी नींद में सो गई तो उसे झील में धकेल दिया। बटी की हत्या के आधा घंटे बाद उसने अल्केश को बुलाकर बेटी के गुम हो जाने की जानकारी दी। 

Post Comment

Comment List

Latest News

बैंकॉक जाने की थी तैयारी, बैग खुलते ही उड़े अधिकारियों के होश; 3.5 करोड़ की विदेशी मुद्रा जब्त बैंकॉक जाने की थी तैयारी, बैग खुलते ही उड़े अधिकारियों के होश; 3.5 करोड़ की विदेशी मुद्रा जब्त
एयरपोर्ट पर विदेशी मुद्रा की बड़ी खेप पकड़ी गई। डीआरआई ने खुफिया सूचना पर बैंकॉक जा रहे सात यात्रियों को...
छठ पर घर जाने वालों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, स्पेशल ट्रेन होगी संचालित
भजनलाल शर्मा ने स्नेह मिलन समारोह में आमजन से की मुलाकात, राजस्थानी संस्कृति और सामाजिक सौहार्द की दिखी झलक
अभिषेक बनर्जी के कार्यालय पर क्यों लगा ताला? हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी रिपोर्ट
धान खरीद का लक्ष्य अधूरा, किसानों को भुगतान भी नहीं! सैलजा ने भाजपा सरकार को घेरा
समदड़ी-भीलड़ी रेलखंड पर 220 किमी ट्रैक नवीनीकरण पूरा, भारतीय रेल में ट्रैक क्वालिटी इंडेक्स सर्वोच्च
दिल्ली में अब यमुना की लहरों पर दौड़ेगा क्रूज, जानिए कितना होगा किराया