पुरानी रंजिश को लेकर कव्वाल की हत्या

कुल्हाड़ी मार कर की हत्या

पुरानी रंजिश को लेकर कव्वाल की हत्या

हमले के बाद अफरातफरी मच गई जहां कुछ लोगों से गंभीर रूप से घायल हुए कव्वाल चिराग को सरवाड़ के राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया जहां उसने दौरान इलाज दम तोड़ दिया।

अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले के सरवाड़ी में पुरानी रंजिश को लेकर कव्वाल परिवारों में हुए झगड़े के बाद एक कव्वाल की निर्मम हत्या कर दी गई। सरवाड़ स्थित दरगाह रोड पानी की टंकी के पास कई दिनों से विवाद में चल रहे परिवारों में झगड़े के बाद अंततः मंगलवार देर रात चिराग नामक कव्वाल का कुल्हाड़ी मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। हमले के बाद अफरातफरी मच गई जहां कुछ लोगों से गंभीर रूप से घायल हुए कव्वाल चिराग को सरवाड़ के राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया जहां उसने दौरान इलाज दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना पर केकड़ी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम शर्मा, उपाधीक्षक खींव सिंह राठौड़, सरवाड़ थाना प्रभारी सूर्यभान सिंह मौके पर पहुंचे और एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। मामले में पुलिस ने हत्या की साजिश मे शामिल ग्यारह लोगों को डिटेन भी कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग
दिल्ली के तरुण खटीक की हत्या के विरोध में जयपुर के फागी में सर्व हिंदू समाज ने आक्रोश जताया। व्यापारियों...
रूस ने 170 यूक्रेनी ड्रोनों को किया ढ़ेर, कलुगा हवाई अड्डे पर आने-जाने वाली उड़ानों पर अस्थायी प्रतिबंध
गौशाला में बदइंतजामी पर जूली ने लगाए आरोप : भाजपा सरकार में गौमाता का सिर्फ राजनीतिक उपयोग, कहा- गौमाता की बेकद्री की तस्वीर विचलित करने वाली
राहुल गांधी ने की बहुजन आंदोलन के प्रमुख नेता कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग के लिए ओडिशा के कांग्रेस विधायकों को रिश्वत की पेशकश; दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच शुरू
‘द बैटल ऑफ नरनौल’ पर खास लेखक सत्र: राव तुला राम की वीरता और 1857 के संग्राम की अनकही गाथा पर चर्चा
अरुण भारती का दावा: बिहार में विपक्ष बहुत कमजोर, राज्यसभा चुनाव की सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज करेगा राजग, "बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट" विजन पर जोर