विकसित कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभ :  रलावता में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री चौधरी व कृषि मंत्री मीणा हुए शामिल

अभियान खेती के गुरु की तरह करेगा काम

विकसित कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभ :  रलावता में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री चौधरी व कृषि मंत्री मीणा हुए शामिल

कृषि मंत्री मीणा ने कहा कि यह अभियान कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन जैसे क्षेत्रों में किसानों को वैज्ञानिकों के माध्यम से सीधे उनके गांवों में जाकर योजनाओं की जानकारी देगा।

अजमेर। भारत सरकार के कृषि मंत्रालय द्वारा किसानों की समृद्धि और कृषि क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विकसित कृषि संकल्प अभियान का गुरुवार को शुभारंभ किया गया। राज्य स्तरीय शुभारंभ समारोह ग्राम पंचायत रलावता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी एवं कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कार्यक्रम को संबोधित किया और बीज रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र, तबीजी के तत्वावधान में किया गया। अभियान का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से अवगत कराना, केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देना, मृदा स्वास्थ्य, संतुलित उर्वरक उपयोग और प्राकृतिक खेती के महत्व को समझाना, वैज्ञानिकों और किसानों के बीच संवाद स्थापित करना और किसानों से नवाचार के अनुभव लेना है। अभियान 29 मई से 12 जून तक देशभर के 20 राज्यों के 700 जिलों के 65 हजार से अधिक गांवों में चलाया जाएगा। इस दौरान भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद और कृषि मंत्रालय की 2170 वैज्ञानिक टीमें लगभग 1.5 करोड़ किसानों से सीधा संवाद करेंगी।

खेती बनेगी देश की सबसे बड़ी इंडस्ट्री: चौधरी 
केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री चौधरी ने कहा कि यह अभियान किसानों की समृद्धि और कृषि में नवाचार को जोड़ने वाला एक राष्ट्रीय संकल्प है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार का हर निर्णय विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में समर्पित है और इसका सबसे मजबूत आधार हमारे अन्नदाता किसान हैं। चौधरी ने कहा कि खेती अब एक उद्योग का रूप ले रही है। आने वाला समय इसे देश की सबसे बड़ी इंडस्ट्री बना देगा। 

अभियान खेती के गुरु की तरह करेगा काम: मीणा 
कृषि मंत्री मीणा ने कहा कि यह अभियान कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन जैसे क्षेत्रों में किसानों को वैज्ञानिकों के माध्यम से सीधे उनके गांवों में जाकर योजनाओं की जानकारी देगा। इस अभियान के माध्यम से किसानों को जैविक और प्राकृतिक खेती की ओर प्रेरित किया जाएगा तथा उन्हें योजनाओं के लाभ और सब्सिडी की जानकारी देकर उनकी आमदनी बढ़ाई जाएगी। 

बीज रथ किए रवाना 
कार्यक्रम के अंत में बीज रथ को हरी झंडी दिखाकर गांव-गांव रवाना किया गया। ये आगामी 15 दिनों तक किसानों को योजनाओं, तकनीकों और नवाचारों से जोड़ने का कार्य करेगा।

Read More राजस्थान पुलिस अकादमी में भव्य दीक्षांत समारोह, 317 महिला ले रही कांस्टेबल वतन सेवा की शपथ

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प