महिला की हत्या मामले में गैंगस्टर पपला को उम्रकैद

महिला की हत्या मामले में गैंगस्टर पपला को उम्रकैद

10 हजार का रुपए के अर्थदंड से भी दंडित किया है।

 अलवर। हरियाणा और राजस्थान के नामी गैंगस्टर विक्रम उर्फ पपला गुर्जर को बिमला मर्डर केस में हरियाणा के नारनौल कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही 10 हजार का रुपए के अर्थदंड से भी दंडित किया है। नारनौल के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुधीर जीवन की अदालत ने दोपहर करीब साढ़े 12 बजे फैसला सुनाया। कोर्ट के फैसले के वक्त पपला खुद कोर्ट में मौजूद रहा। इससे एक दिन पहले ही पपला को कोर्ट ने दोषी करार दिया था। बिमला की 6 साल पहले पपला गुर्जर ने 23 गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इस केस में 6 आरोपी संदेह के लाभ के चलते 3 साल पहले ही बरी हो चुके हैं। पपला ने 21 अगस्त 2015 की रात अपने ही गांव की 65 वर्षीय बिमला को घर में घुसकर गोलियों से छलनी कर दिया था। इस केस में कुल 7 लोगों पर आईपीसी की धारा 148ए 149ए 302ए 120बी व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था। मामले में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी भी हुई लेकिन बाद में गैंगस्टर पपला गुर्जर को उसके साथी कोर्ट में पेशी के दौरान महेन्द्रगढ़ से छुड़ा ले गए थे।

पीड़ित पक्ष ने फांसी की अपील की
पीड़ित पक्ष के एडवोकेट अजय चौधरी ने बताया कि उन्होंने कोर्ट के समक्ष सजा की बहस के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी व बेअंत सिंह हत्याकांड का हवाला देकर बिमला मर्डर केस को जघन्य अपराध मानते हुए पपला गुर्जर को फांसी की सजा दिए जाने की अपील की थी लेकिन कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई। बिमला की हत्या इसलिए की गई थी क्योंकि उसने अपने पिता श्रीराम व बेटे संदीप के मर्डर के मामले में राजीनामा करने से मना कर दिया था। इन दोनों मर्डर में पपला का हाथ था।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मोदी की देशवासियों से अपील : प्रचंड गर्मी में अपना और दूसरों का रखे ध्यान, मंत्रालयों से किया राहत के कदम उठाने का आग्रह मोदी की देशवासियों से अपील : प्रचंड गर्मी में अपना और दूसरों का रखे ध्यान, मंत्रालयों से किया राहत के कदम उठाने का आग्रह
भीषण गर्मी और लू को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से सतर्क रहने की अपील की। कैबिनेट बैठक...
हर घंटे 2 छात्र कर रहे आत्महत्या, कन्हैया कुमार बोले- परीक्षाओं से जुड़ी गड़बड़ियां सरकार के लिए कॉमेडी
जूली का भाजपा पर हमला : भाजपा राज में घर से बाहर निकलने में भी डर रहीं बहन-बेटियां, मूकदर्शक बनी बैठी सरकार
इजरायल का दावा : हवाई हमले में हमास के नए कमांडर ढेर, नेतन्याहू के निर्देश पर ओदेह को बनाया निशाना
एयर इंडिया की सैन फ्रांसिस्को जा रही फ्लाइट आधे रास्ते से दिल्ली लौटी, जानें क्या है कारण
सिलेंडर की आग ने जलाया बजट : फिर सुलगने लगी अंगीठी की आग, रसोई में धुएं वाले चूल्हे की वापसी
पूर्व सीएम अशोक गहलोत का केंद्र सरकार पर हमला, कहा- बंगाल जैसे चुनावों से बर्बाद हो जाएगा देश, दवाब में चुनाव आयोग और न्यायपालिका