अलवर में नशे में धुत दामाद ने सास की हत्या, पत्नी घायल

अलवर के राजकीय जिला अस्पताल लाया गया

अलवर में नशे में धुत दामाद ने सास की हत्या, पत्नी घायल
राजस्थान में अलवर जिले के खैरथल थाना क्षेत्र में रविवार को मीरका गांव में एक शराबी दामाद ने अपनी सास की हत्या कर दी, जबकि पत्नी को घायल कर दिया

अलवर। राजस्थान में अलवर जिले के खैरथल थाना क्षेत्र में रविवार को मीरका गांव में एक शराबी दामाद ने अपनी सास की हत्या कर दी, जबकि पत्नी को घायल कर दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुकेश जाटव अपनी पत्नी आचुकी से अक्सर मारपीट करता था। इससे तंग आकर वह मीरका गांव में अपने पीहर आ गई थी। इस पर मुकेश तड़के 3 बजे के बाद नशे में धुत होकर अपने दोस्तों के साथ मीरका गांव आया और घर में चारपाई पर सो रही सास शिव प्यारी और पत्नी आचुकी पर लोहे की छड़ से ताबड़तोड़ वार कर दिए।

पुलिस ने बताया कि दोनों बुरी तरह घायल हो गई। उन्हें अलवर के राजकीय जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन उससे पहले ही शिवप्यारी ने दम तोड़ दिया। आचुकी को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।

Tags: alwar wife

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में पौधारोपण पर सियासत तेज, टीकाराम जूली ने 127.78 करोड़ रुपये के खर्च पर उठाए सवाल राजस्थान में पौधारोपण पर सियासत तेज, टीकाराम जूली ने 127.78 करोड़ रुपये के खर्च पर उठाए सवाल
राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य सरकार पर वृक्षारोपण के नाम पर 'हरियाला भ्रष्टाचार' करने का आरोप...
असम के बाढ़ हालात पर पीएम मोदी की अहम बैठक, प्रभावितों की मदद और सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता
ईरान पर दबाव जारी, ट्रंप बोले- बातचीत सकारात्मक, लेकिन जरूरत पड़ी तो फिर करेंगे सैन्य कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान को नया मंत्रीपद मिलने की अटकलों पर भाजपा का विराम, संबित पात्रा बोले- खबरें पूरी तरह काल्पनिक
भाजपा सरकार की भर्ती प्रक्रिया बेनकाब, 3 बार रद्द हुई सफाईकर्मियों की संविदा भर्ती: डोटासरा 
प्रेम मोटर्स वीकेआईए पर 'ऑल न्यू ब्रेज़ा' लॉन्च, बुकिंग शुरू
चारागाह भूमि पर अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश, 200 बड़े अतिक्रमणकारियों पर तत्काल एफआईआर दर्ज होगी: दिलावर